हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की चुनावी मैदान में एंट्री, पत्नी के साथ ली RJD की सदस्यता, पर यहां से करेंगे दावेदारी

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने बिहार चुनाव में एंट्री कर ली है। खेसारी ने लालू यादव की मौजूदगी में आरजेडी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। खेसारी के साथ उनकी पत्नी ने भी आरजेडी की सदस्यता ली है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
खेसारी लाल यादव ने ज्वाइन की आरजेडी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की एंट्री हो चुकी है। अभी तक खेसारी लाल चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है। वह आरजेडी के टिकट से छपरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 16 अक्टबूर देर शाम खेसारी लाल यादव लालू यादव से मिले। आरजेडी सुप्रीमो ने खेसारी लाल को पार्टी का सिंबल दिया। खेसारी लाल अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ आरजेडी ने शामिल हो गए।

अभी तक चुनाव लड़ने की चर्चा पर खेसारी ने खुद ही कहा था कि वे अपने काम पर ही ध्यान देना चाहते हैं इसलिए उनकी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहा हूं लेकिन वह मान नहीं रही है। अगर मान जाती है तो ठीक नहीं तो फिर हम तेजस्वी यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें: महागठबंधन को तगड़ा झटका देने को तैयार सहनी? सीट बंटवारे में देरी से टूट रहा सब्र का बांध

विज्ञापन

हालांकि अभी तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी लगातार सीट बंटवारे की बात कर रहे हैं। लेकिन पटना से लेकर दिल्ली तक केवल बैठकों का दौर चल रहा है। जबकि एनडीए घटक में सीट बंटवारा होने के साथ ही छोटे-बड़े दलों ने सभी सीटों पर अपने अपने सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: BJP पर भारी पड़ेगा भीतरघात? इन हाईप्रोफाइल सीट पर विरोधियों से पहले बागियों से है जंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola