महागठबंधन को तगड़ा झटका देने को तैयार सहनी? सीट बंटवारे में देरी से टूट रहा सब्र का बांध

बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले महागठबंधन में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेजस्वी यादव लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। सीट बंटवारा में देरी पर अब मुकेश सहनी खुलकर बगावत कर उतर आए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। महागठबंधन में टूट के आसार, सीट बंटवारे में देरी से टूट रहा सहनी के सब्र का बांध

बिहार चुनाव में फूट

बिहार चुनाव में महागठबंधन में टूट के आसार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा में चुनाव से पहले ही एनडीए और महाबधंन में संघर्ष शुरू हो गया है। एक तरफ बीजेपी ने सीटें तय करके प्रत्याशियों का ऐलान तक कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी तक सीटें ही तय नहीं हैं। सीटों के बंटवारे में इतनी देरी हो से अब महागठबंधन में टूट दिखनी शुरू हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने बगावत शुरू कर दी है। मुकेश सहनी के समर्थकों में कांग्रेस और RJD के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश सहनी आज प्रेस वार्ता कर एक बड़ा ऐलान करने वाले थे लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के कहने पर मुकेश सहनी ने प्रेस वार्ता रद्द कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि मध्यस्थता कराने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी बीच में आना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को दिल्ली बुलाया है। हालांकि तेजस्वी यादव के बदले पार्टी से संजय यादव राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।

बता दें कि पहले चरण के नॉमिनेशन का कल आखिरी दिन लेकिन अबतक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। हालांकि मुकेश सहनी की पार्टी के प्रवक्ता डॉ सुनील ने कहा कि राहुल गांधी ने सब कुछ जल्द ठीक होने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

बिहार चुनाव के लिए अभी तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं है लेकिन अभी तक चर्चा है कि मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को 18 सीटें देने पर सहमति बनी है। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुकेश सहनी लगातार औपचारिक ऐलान पर अड़े हैं लेकिन मुख्य निर्णय कांग्रेस और आरजेडी के बीच फंसा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ