कौन हैं शालिनी मिश्रा? बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे पहले बनीं विजेता

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम आ चुका है और जेडीयू उम्मीदवार शालिनी मिश्रा सबसे पहले जीत दर्ज करने वाली उम्मीदवार बन गई हैं. उन्होंने पूर्वी चंपारण की केसरिया विधानसभा सीट से 58,970 वोट हासिल किए. शुरुआत से ही शालिनी लगातार बढ़त बनाए रखे हुए थीं और अंत में यह बढ़त उनकी जीत में बदल गई. वह 2020 में भी इसी सीट से विजयी रही थीं.

Shalini Mishra
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. अभी तक के रुझान में NDA को बहुमत से भी अधिक सीटें मिल रही हैं. हालांकि इसी बीच एक उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है. बिहार विधानसभा चुनाव में जीतने वाली शालिनी मिश्रा पहली उम्मीदवार बन गई हैं. उनकी जीत का रिजल्ट सबसे पहले आ गया. जानकारी के अनुसार, उन्हें 58 हजार से अधिक वोट मिले हैं.

पूर्वी चंपारण के केसरिया विधानसभा सीट से शालिनी मिश्रा ने चुनाव लड़ा. वह जेडीयू की उम्मीदवार थीं. वोटों की गिनती की शुरुआत से ही उन्होंने बढ़त बना ली थी और अंत में उनकी जीत तक यह बढ़त बनी रही. आंकड़ों के अनुसार, शालिनी मिश्रा ने 58970 वोट हासिल कर विजेता बन गई हैं.

विज्ञापन

पहले भी जीत चुकी हैं चुनाव

शालिनी मिश्रा साल 2020 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं. वह केसरिया विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं. इस बार फिर उन्हें JDU ने मैदान में उतारा था और उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार वरुण विजय (VIP) को हरा दिया है.

कौन हैं शालिनी मिश्रा?

शालिनी मिश्रा जेडीयू की नेता हैं और वह जनता दल (यूनाइटेड) बिहार इकाई की राज्य महासचिव भी हैं. शालिनी मिश्रा पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. उनकी पढ़ाई दिल्ली और बिहार में हुई है. इस वक्त उनकी उम्र 52 साल है.

विज्ञापन

बता दें कि बिहार में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 6 नवंबर को हुआ. इसमें 121 सीटों पर 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई. पहले चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और सम्राट चौधरी सहित 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान हुए। दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ