बिहार जैसे राज्य में सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के कंस्ट्रक्शन पर खास ध्यान दे रही है। प्रदेश के कोने-कोने तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर कई जरूरी परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही हैं। इन्हीं में से एक है गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, जो राज्य के आर्थिक और यातायात के आवाजाही में खास बदलाव लेकर आएगा।
ये हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू होकर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा। इसकी कुल लंबाई 568 किलोमीटर होगी और इस परियोजना पर 37,000 करोड़ रुपए खर्च की जाएगी। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस-वे का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा। ये मेगा प्रोजेक्ट न केवल बिहार के लोगों के लिए राहत बनेगा, बल्कि पूर्वी भारत को एक नई रफ्तार भी देगा
ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, अश्विनी वैष्णव ने बताया- स्टेशन की दीवारों पर काम शुरू
किन जिलों को मिलेगा फायदा?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 417 किलोमीटर का एरिया बिहार के अंतर्गत रहेगा, जो कुल मार्ग का लगभग 73 प्रतिशत है। ये एक्सप्रेस-वे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे 8 प्रमुख जिलों से आगे बढ़ेगा। ये परियोजना बिहार और उत्तर प्रदेश के मध्य संपर्क को बेहतर बनाते हुए पश्चिम बंगाल तक की यात्रा को आसान बनाएगा। पहले जहां लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में घंटों लगते थे, वहीं अब इस सुपरफास्ट कॉरिडोर के माध्यम से वह सफर मिनटों में तय कर सकेंगे।
कब होगी एक्सप्रेस-वे की शुरुआत?
इसके निर्माण से जुड़ी एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2025 के अंत तक ये एक्सप्रेस-वे आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। सरकार की इस पहल से बिहार अब न केवल कृषि राज्य रह गया है, बल्कि उद्योग, व्यापार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से न सिर्फ यात्रियों के समय की बचत करेगा बल्कि परिवहन क्षेत्र में भी अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के 15 अपकमिंग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लिस्ट, जानें मई में कहां तक पहुंचा काम?
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
8 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines