बिहार से यूपी जाने वाले सभी भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, Delhi Kolkata Highway पर लगा भीषण जाम

UP Administration Stopped Vehicles On UP Bihar Border: महाकुंभ में शाही स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दिल्ली कोलकाता हाइवे पर भीषण जाम लगा है।

UP Administration Stopped Vehicles On UP Bihar Border

UP Administration Stopped Vehicles On UP Bihar Border

विज्ञापन

UP Administration Stopped Vehicles On UP Bihar Border (अजय कुमार सिंह): दिल्ली से कोलकाता को जाने वाले लाइफलाइन कहे जाने वाली एनएच 2 पर पिछले 12 घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है। जिसके कारण महाकुंभ में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन सहित कई इमरजेंसी वाहन जाम में फंसे रहे। हालांकि, स्थानीय लोग और जाम में फंसे लोगों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह जाम से लोगों को निजात मिल पाया।

अमावस्या और महाकुंभ के कारण लगा जाम

जाम का मुख्य कारण है कि मौनी अमावस्या और महाकुंभ को लेकर चंदौली एसपी द्वारा भारी वाहनों के यूपी में प्रवेश पर रोक लगाई जाने की सूचना कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद एसपी को दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों को रोकते हुए बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

इसका नतीजा यह हुआ कि रॉन्ग साइड से होकर छोटे और अन्य वाहन गुजरने लगे, जो देखते-देखते भीषण जाम लगने लगा। जाम का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। इधर जाम के बाद सड़क किनारे रोके गए भारी वाहनों को छोड़ दिया गया। मंगलवार की सुबह लोगों के प्रयास के बाद जाम हटा।

कैमूर जिले के कुदरा, मोहनिया और टोल प्लाजा पर एनएच के दोनों लेन में भीषण जाम देखने को मिला। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के कारण भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों के रूट डाइवर्ट किए गए हैं और बारी-बारी से वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में भारी वाहनों के एंट्री बैन

यूपी में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद सोमवार की शाम कुदरा, पुसौली और मोहनिया में भारी वाहनों को रोककर एनएच 2 और एनएच 30 सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है, जो महाकुंभ व वाराणसी में मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के बाद ही परिचालन के लिए छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ