Crime News: छपरा में दो पत्नियों ने मामूली बात पर कर दी शख्स की हत्या; 6 माह पहले ही की थी दूसरी शादी

kota student committed suicide

कोटा छात्र सुसाइड केस

विज्ञापन

Crime News: बिहार के छपरा में घरेलू विवाद के बाद एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने शख्स की दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मामला पूरे इलाके में चर्चाओं का मुद्दा बन गया है।

दिल्ली में काम करता था आलमगीर

जानकारी के मुताबिक, आलमगीर (45) नाम का शख्स दिल्ली में रहकर काम करता था। उसके साथ उसकी दो पत्नियों सलमा और अमीना भी रहती थी। आलमगीर के परिवार वालों ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसने सलमा से शादी की थी। दोनों साथ रहते थे।

विज्ञापन

छह माह पहले की थी दूसरी शादी

इसके बाद करीब छह माह पहले आलमगीर ने बंगाल की रहने वाली अमीना से शादी कर ली। इसके बाद तीनों लोग दिल्ली में रहता थे। परिवार वालों ने कहा कि बकरीद पर तीनों लोग अपने गांव छपरा आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में बहस हो गई।

दोनों पत्नियों ने कर दिया हमला

आरोप है कि दोनों पत्नियों ने मिल कर आलमगीर पर चाकू से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले नजदीकी सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना के लिए रैफर कर दिया।

इलाज के दौरान शख्स ने दम तोड़ा

यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान आलमगीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आलमगीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या का सही कारण खोजा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ