Looting moving train: साल 2024 में मशहूर डांसर और सिने अभिनेता Raghav Juyal की मूवी आई थी Kill. इस मूवी में राघव अपने साथियों संग चलते ट्रेन में लूटपाट करते थे। इसी तरह ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बिहार की बक्सर पुलिस ने किया है। बक्सर एसपी के अनुसार इस मामले में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर दो और लोगों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ चल रही है।
बिहार से यूपी तक सक्रिय है गिरोह
जानकारी के अनुसार बक्सर पुलिस के पास यात्रियों के साथ चलती ट्रेन में लूटपाट करने की शिकायतें आ रही थी। जांच में पता चला कि ट्रेन में लूटपाट करने का गिरोह सक्रिय है और इनका नेटवर्क बिहार से यूपी तक फैला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए एक टीम बनाई। टीम ने मुखबिरों के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाया।
ये भी पढ़ें: 7 दिन में हिज्बुल्लाह के 7 कमांडर ढेर, 105 की मौत, लेबनान में इजरायल के हमले से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
शराब पिलाकर करते थे लूटपाट
जांच में पता चला कि लुटेरे, बलपूर्वक वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा कुछ केस में बदमाशों ने शराब या अन्य नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़ितों से कैश और उनके आभूषण लूटे और फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब और पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
दो आरोपियों की धरपकड़ जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल कुमार यादव पांडेपुर गांव का रहने वाला है। इस मामले में दो अन्य आरोपी फिरोज अंसारी उर्फ मोदी अंसारी और राहुल चौधरी की भी पहचान हुई है। उन दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने राहुल की गिरफ्तारी से पहले पहले उसकी रैकी की। उसके हर मूवमेंट पर नजर रखी गई।
ये भी पढ़ें: इजरायल का एक और दुश्मन खल्लास! हमास के बॉस को पत्नी-बच्चों संग एयर स्ट्राइक में मार गिराया
इनपुट-बबलू उपाध्याय
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
7 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
16 mins agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
9 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines