बिहार चुनाव से पहले NDA को 4 तगड़े झटके, टिकट न मिलने पर बागी हुए विधायक, निर्दलीय लड़ेंगे

Big Blow BJP and JDU before Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और जेडीयू के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही बागी सुर उठने लगे हैं. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हीं सीटों से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जहां से वह पार्टी हाईकमान से पार्टी की टिकट मांग रहे थे. भागलपुर से निर्भय चौबे की रिपोर्ट

Bihar Assembly Elections 2025, NDA seat sharing, BJP-JDU alliance, Patna meeting, Nitish Kumar, Chirag Paswan, Dharmendra Pradhan, Bihar polls schedule, election dates Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

विज्ञापन

Big Blow BJP and JDU before Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के टिकट न मिलने पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि मेरा टिकट काट लिया गया है, इसीलिए अब मेरा जनता दल यू से कोई संबंध नहीं है. मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और मैं चुनाव जीतूंगा भी.अपने नेता नीतीश कुमार को ही मानूंगा और जब चुनाव जीत कर आऊंगा तो नीतीश कुमार को ही समर्थन करूंगा लेकिन अब मेरा जदयू से कोई संबंध नहीं है. मेरा टिकट काट दिया गया. कुछ बड़े लोगों को जो पार्टी में है उन्हें हम अच्छा नहीं लगते थे क्योंकि जो सही बात है मैं मुंह पर बोल देता था लोगों को यह बात बहुत खराब लगा इसीलिए मेरा टिकट काटा गया.

भाजपा के ये वरिष्ठ नेता भी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

भागलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के घोषणा होने के बाद बगावती तेवर देखने को मिले. भाजपा ने भागलपुर विधानसभा से दोबारा रोहित पांडे को चुनावी मैदान मे उतारा तो पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर NR तक कटवा लिया.

विज्ञापन

भाजपा नेत्री प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने भी भागलपुर विधानसभा से टिकट न मिलने के कारण बगावती तेवर अपनाने हुऐ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और अपने समर्थकों के साथ जाकर NR तक कटवा लिया.

एक और भाजपा नेता प्रशांत विक्रम ने भी भागलपुर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाखुश होकर बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.

भाजपा ने पहले भी भुगता है बगावत का खामियाजा

भागलपुर विधानसभा सीट पर बगावत का खामियाजा भाजपा ने पहले भी भुगता है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे लगातार पांच बार भागलपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. 2014 में अश्विनी चौबे को बक्सर से लोकसभा चुनाव में उतारा गया. इससे खाली हुई भागलपुर की सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पडा था. उसके बाद लगातार बीजेपी को 2 विधानसभा चुनाव मे बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. महागठबंधन के खाते मे भागलपुर सीट चली गई. कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा लगातार तीन बार से भागलपुर विधानसभा से जीत दर्ज करके विधायक बने हुए हैं. इस बार भी एनडीए गठबंधन के वोट यहां बंटेंगे और महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत इस बार भी यहां आसान लग रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ