जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बचीं, बॉडीगार्ड घायल, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

नालंदा में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में भाजपा की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं। जबकि उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। विधायक की गाड़ी और ट्रैक्टर की बीच टक्कर हुई थी।

Jamui MLA Shreyashi Singh

श्रेयसी सिंह अस्पताल में मौजूद।

विज्ञापन

कुमार हर्ष, जमुई।

जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच बुधवार शाम को जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं। यह घटना नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जहाना गांव के पास हुई है। बता दें कि श्रेयसी पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त तरीके से हुई कि विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली कि ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी बिंद थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनके दो घायल अंगरक्षकों को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। दोनों अंगरक्षक की पहचान गोलू कुमार सिंह व रेपन कुमार के रूप में की गई है।

घायल अंगरक्षकों को रेफर किया गया

घायल अंगरक्षकों के इलाज के लिए विधायक स्वयं देखरेख में जुटी रहीं और डॉक्टरों से बातचीत करती रहीं। दोनों अंगरक्षक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद दोनों को एम्बुलेंस से जमुई भेजा गया। बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें जमुई सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। वहीं, बिंद थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर को जल्द जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ