BJP 101 Candidate Full List: BJP ने किस उम्मीदवार को कहां से दिया टिकट, यहां पढ़ें सभी 101 प्रत्याशियों की लिस्ट
Bihar Chunav 2025 JDU Full Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में BJP के सभी 101 उम्मीदवार उतर चुके हैं और पार्टी ने काफी सोच-समझकर जातीय समीकरण साधते हुए टिकटों का बंटवारा किया है, वहीं सबसे बड़ा दांव मैथिली ठाकुर पर खेला गया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर बिहार में सरकार बनाने के लिए कमर कस चुकी है.
विज्ञापन
Bihar Election JDU Full Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने सभी 101 उम्मीदवार रण में उतार दिए हैं. पार्टी ने 14 अक्टूबर दिन मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. 15 अक्टूबर दिन बुधवार को पहले 12 और फिर 18 उम्मीदवारों का ऐलान किया. वहीं BJP ने इस बार मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर अलीनगर में दांव पर खेला है, साथ ही जिस राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं, वहां से सतीश यादव को टिकट दिया है.
BJP ने भी कई जातीय समीकरण साधकर 101 टिकट बांटे हैं और 16 मौजूदा विधायकों के टिकट काटै हैं. BJP ने 35 सवर्ण, 30 से ज्यादा OBC, 20 से ज्यादा EBC, 15 से ज्यादा SC/ST उम्मीदवारों पर दांव खेला है. साथ ही 11 महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है. नीतीश कुमार की सीट तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनावी लड़ेंगे. लखीसराय से विजय सिन्हा को, बेतिया से रेणु देवी को, बक्सर से पूर्व IPS आनंद मिश्रा को टिकट दिया है, वहीं पटना सिटी से विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कटा है.
बिहार में BJP नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-रामविलास पासवान), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. वहीं इस बार गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी काफी दिलचस्प है. BJP 101 और JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. LJP 29, RLM 6 और HAM 6 सीटों पर चुनावी रण में उतरी है. सभी ने मिलकर फिर से सरकार बनाने का दावा किया है.
विज्ञापन
भाजपा के 101 उम्मीदवारों की सूची | BJP 101 Candidates List