Bihar Chunav 2025, Sursand Vidhan Sabha Seat: 2020 में JDU ने मारी बाजी, क्या RJD 2025 में ले पाएगी सुरसंड सीट?

Sursand Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल है। देशभर में सभी की जुबान पर इस चुनाव का जिक्र है। बिहार में 243 सीटों पर चुनाव होना है, जिनके नतीजे नई सरकार तय करेंगे।

Sursand

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sursand Vidhan Sabha Seat: सुरसंड बिहार का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है, जो सीतामढ़ी जिले में है। 2020 के विधानसभा चुनाव में सुरसंड सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) को जीत मिली थी। इस सीट पर JDU और RJD के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पिछले कई चुनावों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार बारी-बारी से सुरसंड सीट पर जीत हासिल करते आए हैं। 2025 के चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। सुरसंड सीट पर पिछले कुछ चुनाव में किस पार्टी को जीत मिली, यहां देखिए नतीजे।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

दिलीप कुमार राय ने दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के तौर पर 2020 विधानसभा चुनाव में सुरसंड सीट पर जीत दर्ज की थी। दिलीप कुमार राय को 67,193 वोट मिले थे। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सईद अबू दोजाना से था, जिन्हें 58,317 वोट मिले थे। JDU ने ये सीट कुल 8,876 वोटों से जीती थी। इस मुकाबले में तीसरे उम्मीदवार अमित चौधरी (लोक जन शक्ति पार्टी) थे, जिन्हें 20,281 वोट मिले थे।

विज्ञापन

सीट का क्या है चुनावी इतिहास?

साल 2005 से लेकर 2020 के चुनाव में इस सीट पर JDU और RJD जीत दर्ज करती आई है। हालांकि, शुरुआती सालों में सुरसंड सीट पर कांग्रेस का काफी दबदबा रहा है। कांग्रेस ने 8 बार यहां से जीत हासिल की है। इसके बाद से ही जनता दल, JDU, RJD और दो निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है।

सुरसंड नाम कैसे रखा गया?

सुरसंड नाम के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। कहा जाता है कि इस नाम का संबंध स्थानीय शासक सुर सेन के साथ है। सुर सेन की मौत के बाद ये पूरा क्षेत्र खंडहर हो गया था। इसके बाद ही दो एक गांव से भाई आए थे, जिन्होंने इसे दोबारा से बसाया। तभी से इसका नाम सुरसंड पड़ गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ