Bihar Chunav 2025 Pipra Pipra (Supaul) Vidhan Sabha Seat: पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र बिहार के सुपौल जिले में है। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 होने जा रहे हैं। इसमें 243 सीटें हैं, जिनमें से एक ही नाम की दो सीटें हैं- पिपरा (सुपौल) और पिपरा (पूर्वी चंपारण)। इन दोनों सीटों पर ही चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। पिपरा सुपौल 2020 के चुनाव में जदयू के उम्मीदवार रामबिलास कामत ने जीत दर्ज की है। जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास पिपरा (पूर्वी चंपारण) सीट से कितना अलग है।
2020 में क्या थे चुनावी नतीजे?
2020 के विधानसभा चुनाव में पिपरा (सुपौल) सीट से जदयू के उम्मीदवार रामबिलास कामत को जनता ने चुना था। उनका मुकाबला RJD के उम्मीदवार विश्व मोहन कुमार के साथ था। रामबिलास कामत को जनता से 82,388 वोट मिले। वहीं, विश्व मोहन कुमार को 63,143 वोट मिले थे। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार 9,245 वोटों के साथ जीते थे। हालांकि, इस सीट पर ज्यादातर सत्ता बदलती रही है। हर साल कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
कब-कब किस पार्टी की रही सरकार?
2020 से पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में RJD के उम्मीदवार यदुवंश कुमार यादव को जीत मिली थी। 2010 में सुजाता देवी ने JD(U) की उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। 2005 की बात की जाए, तो उस समय BJP की तरफ से पिपरा (सुपौल) में ग्यान चंद मांझी को जीत मिली। साल 2000 के चुनाव में RJD के मुनेश्वर चौधरी को जनता ने चुना।
1990 में मुनेश्वर चौधरी (IND) की जीत हुई थी। इसके साथ ही INC और JNP के उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। इस सीट पर एक बार फिर से सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरेंगे।