---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Chunav 2025, Maharajganj Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस को मिली कई बार जीत, महाराजगंज में RJD और BJP का इस बार खुलेगा खाता?

Maharajganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की महाराजगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Author Written By: Shabnaz Updated: Oct 23, 2025 21:08
Maharajganj
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Maharajganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक महाराजगंज सीट भी है, जो महाराजगंज लोकसभा सीट का हिस्सा भी है। 2020 में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक महाराजगंज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

विजय शंकर दूबे
पार्टी- कांग्रेस
48,825 वोट मिले
वोट लीड-1,976
वोट शेयर- 30.07 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Ziradei Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस को मिली रिकॉर्ड जीत, यहां से भारत के पहले राष्ट्रपति का ताल्लुक, जानिए जीरादेई सीट का राजनीतिक सफर

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

हेम नारायण साह
पार्टी- JDU
46,849 वोट मिले
वोट शेयर- 28.86 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

डॉ. देव रंजन सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
18,278 वोट मिले
वोट शेयर- 11.26 फीसदी

महाराजगंज में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

महाराजगंज विधानसभा सीट पर अभी तक 17 विधानसभा चुनाव किए जा चुके हैं। इस दौरान कई पार्टियों के उम्मीदवारों को यहां पर जीत हासिल हुई है। जनता दल (यूनाइटेड) ने कुल 5 बार जीत हासिल की। इसके अलावा, जनता पार्टी और कांग्रेस ने भी 3-3 बार इस सीट को जीता है। वहीं, जनता दल के उम्मीदवार भी 2 बार यहां से सफल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Hathua Vidhan Sabha Seat: 2020 में RJD को मिली पहली जीत, इस बार हथुआ में JDU से होगी टक्कर

अन्य पार्टियां- भारतीय क्रांति दल, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और किसान मजदूर प्रजा पार्टी को भी जीत मिल चुकी है। यहां से अभी तक जिन पार्टियों को जीत नहीं मिली है उनमें RJD और BJP शामिल हैं।

महाराजगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

महाराजगंज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,02,786 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 40,271 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 34,699 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,15,954 तक पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Siwan Vidhan Sabha Seat: भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला, सीवान की जनता ने कौन सी पार्टियों पर जताया भरोसा?

First published on: Oct 23, 2025 09:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.