'निशांत संभालेंगे JDU की बागडोर', नीतीश के इस्तीफे पर बिहार के मंत्री का बड़ा बयान

बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! मंत्री अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके बेटे निशांत की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी. क्या निशांत संभालेंगे JDU की कमान और क्या खत्म हो जाएगी शराबबंदी? पढ़िए मंत्री का वो बयान जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.

minister ashok chaudhary
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके उत्तराधिकारी को लेकर बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म है. इसी बीच बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. अशोक चौधरी ने न केवल सीएम नीतीश के इस्तीफे पर खुलकर बात की, बल्कि उनके बेटे निशांत की भविष्य की भूमिका को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं. मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चाओं पर मुहर लगाते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत हम लोगों के चाहने पर ही आए हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा, “निशांत अब पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं. हम सभी मजबूती के साथ उनके पीछे खड़े हैं और उन्हें पूरी ताकत के साथ आगे ले जाएंगे.” इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जेडीयू के भीतर अब नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है.

इस्तीफे की खबरों और सुरक्षा पर बोले मंत्री

गृह विभाग के उस पत्र पर, जिसमें नीतीश कुमार के इस्तीफे का जिक्र था, मंत्री ने सहजता से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे, तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम उसी हिसाब से किए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जब अपने पिता के साथ सत्ता से हटे थे, तो वे भी Z+ सुरक्षा के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. विपक्ष के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातों को तूल दे रहे हैं.

Advertisment

क्या खत्म हो जाएगी शराबबंदी?

जब अशोक चौधरी से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के हटने के बाद बिहार में शराबबंदी कानून खत्म हो जाएगा, तो उन्होंने बहुत ही सधा हुआ जवाब दिया. मंत्री ने कहा कि भविष्य में क्या होगा और क्या नहीं, इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है. वहीं, उन्होंने पुष्टि की कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार रा.सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, क्योंकि वे इसके लिए चुने गए हैं.

महिला आरक्षण बिल की तारीफ

केंद्रीय राजनीति और महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए चौधरी ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संसद व विधानसभाओं में उनकी संख्या में बड़ा इजाफा होगा, जो समाज के लिए बहुत अच्छी बात है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ