Bihar Chunav 2025, Hathua Vidhan Sabha Seat: 2020 में RJD को मिली पहली जीत, इस बार हथुआ में JDU से होगी टक्कर

Hathua Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की हथुआ सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Hathua

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Hathua Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक हथुआ सीट भी है, जो बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी का निर्वाचन क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक हथुआ से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
86,731 वोट मिले
वोट लीड- 30,527
वोट शेयर- 49.84 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रामसेवक सिंह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
56,204 वोट मिले
वोट शेयर- 32.29 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राम दर्शन प्रसाद
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
9,894 वोट मिले
वोट शेयर- 5.69 फीसदी

हथुआ में किस पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

हथुआ सीट पर 2010 और 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) को जीत हासिल हुई है। इसके बाद 2020 में राजद को पहली जीत मिली। बता दें कि यहां पर गठन के बाद से 3 बार चुनाव हुए हैं। इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी JDU के उम्मीदवार डॉ. आलोक कुमार सुमन को जीत मिली। उन्होंने हथुआ से VIP के उम्मीदवार चंचल पासवान को हराया था। आलोक कुमार सुमन को जीत 25,119 वोटों के अंतर से मिली थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां पर सभी पार्टियों की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन

हथुआ में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

हथुआ के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,04,045 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 51,991 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 38,675 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 तक 3,20,877 तक हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ