---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Siwan Vidhan Sabha Seat: भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला, सीवान की जनता ने कौन सी पार्टियों पर जताया भरोसा?

Siwan Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सीवान सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Siwan Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सीवान सीट भी है, जो उत्तर-पश्चिमी बिहार में स्थित एक जिला मुख्यालय है। ये उत्तर प्रदेश की सीमा के पास है। 2020 में इस सीट से RJD के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सीवान से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

अवध बिहारी चौधरी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
76,785 वोट मिले
वोट लीड- 1,973
वोट शेयर- 45.30 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Aurai Vidhan Sabha Seat: औराई सीट पर बदलती रही है जनता की पसंद, जानिए BJP-कांग्रेस को कितनी बार मिली जीत?

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

ओम प्रकाश यादव
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
74,812 वोट मिले
वोट शेयर- 44.13 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विनोद कुमार श्रीवास्तव
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
2,582 वोट मिले
वोट शेयर- 1.52 फीसदी

---विज्ञापन---

सीवान में किस पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव वाला रहा है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कुल 7 बार जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 5 चुनावों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय जनता दल को कुल 3 बार सिवान की जनता ने चुना। सिवान में अन्य पार्टियां भी हैं, जिन्होंने जीत हासिल की है। इसमें जनता दल और जनता पार्टी को भी 2-2 बार जीत मिली है। 2025 के चुनाव में JDU और BJP साथ आ गई है, जो दूसरी पार्टियों के लिए यहां पर जीतना थोड़ा मुश्किल जरूर बना देगा।

सीवान में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

सीवान के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,11,523 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 80,373 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 31,557 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,20,094 तक पहुंच गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Gaighat Vidhan Sabha Seat: गायघाट सीट पर महेश्वर प्रसाद यादव ने जमाया था लंबे समय तक कब्जा

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2025 08:44 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola