---विज्ञापन---

बिहार angle-right

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने घटना को बताया बिहार सरकार की नाकामी

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत और 6 की आंखों की रोशनी चली जाने की घटना ने बिहार में शराबबंदी कानून की गंभीर विफलता उजागर कर दी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे सरकार की लापरवाही और शराब माफियाओं के संरक्षण का परिणाम बताया.

---विज्ञापन---

मोतिहारी में जहरीली शराब के कारण 4 लोगों की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाना और कई लोगों की हालत गंभीर होना अत्यंत दुखद है. यह घटना एक बार फिर एनडीए सरकार के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है.

हालांकि यह बिल्कुल भी पहली बार नहीं है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. यह तो केवल सरकारी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है. इतना ही नहीं, कई दर्जन लोग अपनी आंखों की रोशनी भी खो चुके हैं.

---विज्ञापन---

शराबबंदी कानून का मूल उद्देश्य अब पूरी तरह भटक चुका है. यह कानून सत्ताधारी भाजपा-जदयू के कुछ नेताओं, भ्रष्ट अधिकारियों और उनके संरक्षण में पल रहे शराब माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए कमाई का कमाऊ पूत बन गया है.

बिहार में खुलेआम जहरीली शराब बन रही है, धड़ल्ले से पुलिस की मिलीभगत से बेची जा रही है, घर-घर होम डिलीवरी हो रही है. सरकार की नाक के नीचे यह सब चल रहा है और इसकी कीमत बिहार के गरीब और आम लोग अपनी जान देकर चुका रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2026 02:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola