इनसाइड स्टोरी : बिहार के शीतला माता मंदिर में कैसे मची भगदड़? जिसने ली 9 श्रद्धालुओं की जान

घड़ा स्थित इस मंदिर की गहरी आस्था है. मान्यता है कि यहां माता की प्रतिमा खुदाई में मिली थी. शीतलाष्टमी के दिन यहां चूल्हा नहीं जलता और लोग ‘बासी’ (शीतला) भोजन ही ग्रहण करते हैं. (अमिताभ ओझा की रिपोर्ट)

Bihar Stampede

बिहार के नालंदा में स्थित प्रसिद्ध मघड़ा शीतला माता मंदिर में मंगलवार को चैत्र नवरात्र और शीतलाष्टमी के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ने से बड़ा हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में मची भगदड़ की वजह से 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

आखिर कैसे बिगड़े हालात?

इस मंदिर में हर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन चैत्र माह के अंतिम मंगलवार और शीतलाष्टमी की वजह से इस बार भीड़ हद से ज्यादा थी. हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.

विज्ञापन

मंदिर का गर्भगृह काफी छोटा है, जबकि उसके बाहर का परिसर अपेक्षाकृत बड़ा है, जहां श्रद्धालु लाइन में लगते हैं. इसी परिसर में अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी लगी हुई हैं. मंदिर परिसर में लगी ग्रिल के पास बांस की बैरिकेडिंग की गई थी. बताया जा रहा है कि सबसे पहले यही बैरिकेडिंग टूटी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए. जैसे ही बैरिकेडिंग टूटी, भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे. भारी भीड़ और मौके पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की वजह से स्थिति पूरी तरह अनियंत्रित हो गई.

क्या कह रही पुलिस?

बिहार पुलिस के डीजी कुंदन कृष्णन का कहना है कि यह हादसा भगदड़ की वजह से नहीं, बल्कि अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से हुआ है. डीजी ने कहा कि मंदिर परिसर में भारी भीड़ और छोटी जगह की वजह से श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी.

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुजारी व्यवस्था संभालने के बजाय दक्षिणा पर अधिक ध्यान दे रहे थे.

विज्ञापन

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

हादसे के बाद डीजी कुंदन कृष्णन खुद दीपनगर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. मौके पर नवादा जिले के एसपी, डीएसपी समेत पटना के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.

शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने के बाद थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, हादसे की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. डीजी ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

मंदिर की धार्मिक मान्यता

मघड़ा स्थित इस मंदिर की गहरी आस्था है. मान्यता है कि यहां माता की प्रतिमा खुदाई में मिली थी. शीतलाष्टमी के दिन यहां चूल्हा नहीं जलता और लोग ‘बासी’ (शीतला) भोजन ही ग्रहण करते हैं. माता को रोगों से मुक्ति देने वाली देवी माना जाता है, यही वजह है कि चैत्र के अंतिम मंगलवार को यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.

न्यास बोर्ड के दायरे से बाहर है मंदिर प्रबंधन

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का प्रबंधन वर्तमान में पंडा समाज के हाथों में है और यह मंदिर न्यास बोर्ड के अंतर्गत नहीं आता. ग्रामीणों की मांग है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर की कमान न्यास समिति को सौंपी जानी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ