Bihar Chunav 2025, Ziradei Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस को मिली रिकॉर्ड जीत, यहां से भारत के पहले राष्ट्रपति का ताल्लुक, जानिए जीरादेई सीट का राजनीतिक सफर

Ziradei Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की जीरादेई सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Ziradei

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Ziradei Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक जीरादेई सीट भी है, जो बिहार के सीवान जिले का एक छोटा सा कस्बा है। 2020 में इस सीट से सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक जीरादेई से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अमरजीत कुशवाहा
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल)
69,442 वोट मिले
वोट लीड- 25,510
वोट शेयर- 48.11 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

कमला सिंह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
43,932 वोट
वोट शेयर 30.44%

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

विनोद तिवारी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
7,155 वोट मिले
वोट शेयर- 4.96 फीसदी

जीरादेई में किस पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

जीरादेई राजनीतिक तौर पर काफी खास है, क्योंकि यह भारत के पहले राष्ट्रपति, डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली है। जीरादेई की राजनीति में मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा है। उन्होंने जीरादेई विधानसभा सीट से दो बार जीत हासिल की। इस सीट की स्थापना (1957) के बाद से यहां पर कई पार्टियों को जीत मिली है। जीरादेई में सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी को 5 बार जीत मिली है। इसके अलावा, जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल और निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिल चुकी है। जीरादेई से भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई (एमएल) को भी 1-1 बार जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

जीरादेई में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

जीरादेई के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,77,386 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 12.4 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 10.93 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 2,83,758 तक पहुंच गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ