Bihar Chunav 2025, Govindganj Vidhan Sabha Seat, गोविंदगंज सीट पर क्या इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला? जानें पिछले चुनाव के समीकरण

Govindganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: गोविंदगंज बिहार का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। ये पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

Govindganj

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Govindganj Vidhan Sabha Seat: गोविंदगंज विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में खास महत्व रखती है। दरअसल, यह पूर्वी चंपारण जिले की एक सामान्य सीट है, जहां पर जन-आवाज और दल-पॉलिटिक्स दोनों मिलकर चुनावी खेल को बदल सकते हैं। पिछले कई चुनावों में इस सीट पर सत्ता बदलती रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें सुनील मनी तिवारी (भारतीय जनता पार्टी) ने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प रहे हैं।

2020 चुनाव के क्या थे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में यह गोविंदगंज सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीती थी। भारतीय जनता पार्टी के सुनील मणि तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ब्रजेश कुमार को हराया था। ये जीत उन्होंने 27924 वोटों से हासिल की थी। सुनील मणि तिवारी को 65,544 वोट मिले थे और ब्रजेश कुमार को 37,620 वोट ही मिल पाए थे। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर LJP उम्मीदवार राजू तिवारी रहे थे।

विज्ञापन

2015 के चुनाव में अलग था खेल

2015 के विधानसभा चुनाव में LJP और INC के उम्मीदवारों के बीच लड़ाई थी। हालांकि, 2015 में राजू तिवारी (LJP) ने ब्रजेश कुमार (INC) को हराया था। उस समय 27,920 वोटों से राजू तिवारी को जीत मिली थी। राजू तिवारी को कुल 74,685 वोट मिले थे। जबकि, ब्रजेश कुमार को 46,765 वोट ही मिल पाए थे।

2010 के चुनाव में मीना द्विवेदी (जनता दल- यूनाइटेड) को 33,859 वोट मिले। 2010 में उन्होंने राजू तिवारी को इस सीट से हराया था। साल 2005 में अवनीश कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनाव लड़े, जिसमें उन्हें जीत मिली। 2000 में मनोज कुमार सिंह के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उम्मीदवार के तौर पर उतारा, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। इस सीट के 2020 से 1977 तक के चुनाव के नतीजे देखें तो सत्ता परिवर्तन का खेल चलता आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ