---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Chunav 2025, Bihariganj Vidhan Sabha Seat: बिहारीगंज में JDU का दबदबा, 2025 में पार्टियों के लिए ये सीट बनेगी मुश्किल?

Bihariganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बिहारीगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Author Written By: Shabnaz Updated: Oct 14, 2025 23:14
Bihariganj
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bihariganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बिहारीगंज सीट भी है, जो बिहार के मधेपुरा जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बिहारीगंज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

निरंजन कुमार मेहता
पार्टी- जदयू
81,531 वोट मिले
वोट लीड- 18,711
वोट शेयर- 43.63 फीसदी

ये भी पढ़ें: NDA में सीट बंटवारे के बाद नया विवाद, नीतीश कुमार ने चिराग की 3 सीटों से उतारे अपने प्रत्याशी

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

सुभाषिनी बुंदेला
पार्टी- कांग्रेस
62,820 वोट मिले
वोट शेयर- 33.61 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kasba Vidhan Sabha Seat: कसबा में कांग्रेस को 9 बार मिली जीत, इस बार कौन सी पार्टी देगी टक्कर?

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विजय कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
8,764 वोट मिले
वोट शेयर- 4.69 फीसदी

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

बिहारीगंज सीट पर 2010 के बाद से ही जनता दल (यूनाइटेड) का दबदबा रहा है। साल 2010 के चुनाव में यहां से रेणु कुमारी को जीत मिली। इसके बाद 2015 और 2020 में निरंजन कुमार मेहता ने जीत दर्ज की। इसके अलावा, JDU को लोकसभा चुनावों में भी इस सीट पर जीत हासिल हुई है।

इस बार JDU और RJD के बीच तगड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बता दें कि बिहारीगंज को ‘निशंकपुर कोढ़ा’ के नाम से भी जानते हैं। मध्यकाल में यह क्षेत्र सेन वंश के अधीन हुआ करता था।

बिहारीगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बिहारीगंज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,08,766 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 26,863 मुस्लिम वोटर्स और 53,231 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 5,126 वोटर अनुसूचित जनजाति के थे। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,32,862 तक पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Banmankhi (SC) Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और BJP को मिली लगातार जीत, बनमनखी सीट पर RJD बनेगी मुश्किल?

First published on: Oct 14, 2025 11:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.