Bihar Chunav 2025, Kasba Vidhan Sabha Seat: कसबा में कांग्रेस को 9 बार मिली जीत, इस बार कौन सी पार्टी देगी टक्कर?

Kasba Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कसबा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Kasba Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Kasba Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार के पूर्वोत्तर भाग में कसबा विधानसभा क्षेत्र है, जो पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2020 में इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कसबा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहम्मद अफाक आलम
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
77,410 वोट मिले
वोट लीड- 17,278
वोट शेयर- 41.12 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

प्रदीप कुमार दास
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
60,132 वोट मिले
वोट शेयर- 31.94 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राजेंद्र यादव
पार्टी- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAMS)
23,716 वोट मिले
वोट शेयर- 12.60 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली बढ़त?

कसबा क्षेत्र में 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में अब तक सबसे ज्यादा बार कामयाबी कांग्रेस पार्टी के हाथ लगी है। पहले 6 चुनावों (1967 से 1977) में लगातार जीत के बाद, कुल 9 बार चुनाव जीते हैं। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस ने फिर से इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की है। 2010, 2015 और 2020 में लगातार जीत हासिल की है।

कसबा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

कसबा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,83,417 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में मुस्लिम 1,13,933 (40.20 फीसदी) थे। 2024 में ये संख्या 2,93,314 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ