Bihar Chunav 2025, Banmankhi (SC) Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और BJP को मिली लगातार जीत, बनमनखी सीट पर RJD बनेगी मुश्किल?

Banmankhi (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बनमनखी (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Banmankhi (SC) Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Banmankhi (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्ही में से एक बनमनखी (एससी) सीट भी है। बनमनखी विधानसभा क्षेत्र बिहार के पूर्णिया जिले में है, जो पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2020 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बनमनखी (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

कृष्ण कुमार ऋषि
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (BJP)
93,594 वोट मिले
वोट लीड- 27,743
वोट शेयर- 51.74 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

उपेंद्र शर्मा
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
65,851 वोट मिले
वोट शेयर- 36.41 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

नोटा

विज्ञापन

उपरोक्त में से कोई नहीं
5,384 वोट मिले
वोट शेयर- 2.98 फीसदी

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट पर भी कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। कांग्रेस ने 1962 से 1985 तक जीत हासिल की। 6 चुनावों में जीत के बाद BJP मैदान में टक्कर देने उतरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1990 से 2020 तक BJP को 7 चुनावों में जीत मिली। इसके अलावा, इस सीट पर जनता पार्टी और जनता दल को भी जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

बनमनखी (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बनमनखी (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 3,07,554 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में अनुसूचित जाति के वोटर्स 58,343 (18.97 फीसदी), अनुसूचित जनजाति 18,023 ( 5.86 फीसदी) और मुस्लिम वोटर्स लगभग 37,829 (12.3 फीसदी) दर्ज किए गए। वहीं, 2024 में ये संख्या 3,18,665 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ