हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Baruraj Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस को 5 बार और RJD को 3 बार मिली जीत, अभी भाजपा के पास है बरूराज का 'किला'

Baruraj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बरूराज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Baruraj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बरूराज सीट भी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग की सीट है। 2020 में इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बरूराज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

अरुण कुमार सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
87,407 वोट
वोट लीड 43,654
वोट शेयर 49.47 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kurhani Vidhan Sabha Seat: कुढ़नी में कई पार्टियों ने बनाई मजबूत पकड़, जानिए सीट का चुनावी इतिहास

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

नंद कुमार राय
पार्टी-राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
43,753 वोट
वोट शेयर 24.76 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

हीरालाल खड़िया
पार्टी- बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
22,650 वोट मिले
वोट शेयर- 12.82 फीसदी

बरूराज में कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत?

इस सीट पर लगातार जनता की पसंद बदलती रही है। यहां पर सुशील कुमार राय को जनता ने कई बार मौका दिया है। उन्होंने 1985 से 2000 तक चार बार लगातार जीत दर्ज की है। इस दौरान वह लोक दल, जनता दल और JDU के उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे हैं। इसके बाद इतनी लंबी जीत किसी भी पार्टी को नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kanti Vidhan Sabha Seat: शुरुआती दौर में कांग्रेस का रहा वर्चस्व… अभी RJD के पास है कांटी सीट

कांग्रेस को कुल 5 बार जीत मिली है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को तीन बार जीत मिल चुकी है। पिछले कुछ सालों में इस सीट पर भाजपा को बढ़त मिली है, लेकिन इस क्षेत्र में जिस तरह की समस्याएं हैं, उससे RJD जीत की पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन

बरूराज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बरूराज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,89,045 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में कम होकर ये संख्या 2,82,917 तक रह गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2020 से अब तक इस क्षेत्र में नदी कटाव के चलते 9 गांवों में 1,800 से ज्यादा परिवार इलाका छोड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस पार्टी ने जीती 6 बार मुजफ्फरपुर सीट, यहां पर बाकी दलों का क्या है हाल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola