Bihar Chunav 2025, Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस पार्टी ने जीती 6 बार मुजफ्फरपुर सीट, यहां पर बाकी दलों का क्या है हाल?

Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की मुजफ्फरपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Bihar Chunav 2025

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मुजफ्फरपुर सीट भी है, जिसका इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। 2020 में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मुजफ्फरपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

विजेंद्र चौधरी
पार्टी- कांग्रेस
81,871 वोट मिले
वोट लीड- 6,326
वोट शेयर- 48.16 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

सुरेश कुमार शर्मा
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
75,545 वोट मिले
वोट शेयर- 44.44 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

पल्लवी सिन्हा
पार्टी- द प्लुरल्स पार्टी
3,522 वोट मिले
वोट शेयर- 2.07 फीसदी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत?

इस सीट का चुनावी सफर काफी दिलचस्प रहा है। हालांकि, यहां पर जनता की पसंद समय-समय पर बदलती रही है। कांग्रेस जनता की पहली पसंद रही है। मुजफ्फरपुर में पार्टी को 6 बार जीत मिली है। BJP और CPI को भी 2-2 बार जीत मिली है। PDSP, जनता पार्टी, जनता दल, RJD और निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिल चुकी है।

मुजफ्फरपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

मुजफ्फरपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,22,538 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 18.5 फीसदी के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 9.5 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,30,837 तक हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ