Bihar Chunav 2025, Kanti Vidhan Sabha Seat: शुरुआती दौर में कांग्रेस का रहा वर्चस्व… अभी RJD के पास है कांटी सीट

Kanti Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कांटी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Kanti Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Kanti Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक कांटी सीट भी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग का विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कांटी से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहम्मद इसराइल मंसूरी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
64,458 वोट मिले
वोट लीड- 10,314
वोट शेयर- 32.89 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अजीत कुमार
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
54,144 वोट मिले
वोट शेयर- 27.63 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहम्मद जमाल
जनता दल (यूनाइटेड)
25,891 वोट मिले
वोट शेयर- 13.21 फीसदी

विज्ञापन

कांटी में कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत?

बाकी ज्यादातर सीटों की तरह ही कांटी विधानसभा सीट पर भी शुरुआती दौर में कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। 1952 से 1972 के बीच पार्टी को 5 बार जीत मिल चुकी है। इसके बाद समाजवादी एकता केंद्र (SUCI), जनता दल (यूनाइटेड) और जनता दल को भी 2-2 बार जीत मिल चुकी है। कांटी सीट को जीतने वाली पार्टियों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), निर्दलीय उम्मीदवार, लोकतांत्रिक कांग्रेस और जनता पार्टी का नाम भी शामिल है।

कांटी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

कांटी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,09,654 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 60,072 के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 52,300 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,24,270 तक हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ