Bihar Chunav 2025, Bajpatti Vidhan Sabha Seat, बाजपट्टी: RJD की वापसी के बाद 2025 में फिर JDU की होगी कड़ी परीक्षा?

Bajpatti Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार की बाजपट्टी सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में RJD के उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव को जीत मिली थी। उन्होंने 70983 वोटों के साथ जीत हासिल की थी।

Bazpatti

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Bajpatti Vidhan Sabha Seat: बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी जिले में स्थित एक सामान्य सीट है। यहां के चुनाव पर जाति-परिवार, स्थानीय सामाजिक समीकरण और पार्टी का काफी असर पड़ता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, उससे पहले बाजपट्टी में JDU की उम्मीदवार को जीत मिली। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर से ये सीट चर्चा में आ गई है। जानिए पिछले चुनाव में किस-किस पार्टी को इस सीट से जीत मिल चुकी है।

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को इस सीट से 2020 के चुनाव में जीत मिली थी। राजद उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव को 71,483 वोट मिले, जो जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार के मुकाबले 2,704 ज्यादा थे। डॉ. रंजू गीता (JDU) को 68,779 वोट मिले थे, जिससे वह दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं, चुनाव में इस सीट पर तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से रेखा कुमारी भी उतरी थीं, जिन्हें केवल 11,267 वोट ही मिल पाए थे।

विज्ञापन

बाजपट्टी सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,18,309 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव तक इन वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,37,812 तक पहुंच गई।

RJD और JDU के बीच मुकाबला

बाजपट्टी सीट के पिछले कुछ चुनाव के नतीजे देखें तो 2010 और 2015 में JDU ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2020 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को सीट मिली। यानी पिछले कुछ सालों में इन दोनों पार्टियों के बीच ही बाजपट्टी में कड़ा चुनावी मुकाबला रहा है। 2025 के चुनाव के लिए फिर से दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ