Bihar: पटना में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, सिविल कोर्ट में थी तैनाती

Bihar Sub Inspector Shot Himself: बिहार में एक पुलिस वाले ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि अभी तक इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है…

image (57)
विज्ञापन

Bihar Sub Inspector Shot Himself (नीरज त्रिपाठी): बिहार की राजधानी पटना से एक दरोगा के आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। एक दरोगा ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। हालांकि, वक्त रहते हुए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, डॉक्टर की माने तो उनकी हालत काफी नाजुक है। यह मामला हवाई अड्डा थाना क्षेत्र का है। खुद को गोली मारने वाले दरोगा की पहचान रश्मि रंजन के रूप में हुई है।

2009 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं रश्मि रंजन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि, खुदकुशी की कोशिश करने वाले रश्मि रंजन हवाई अड्डा इलाके में किराए के मकान में रहते थे। रश्मि रंजन पटना सिविल कोर्ट में तैनात है, वह 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के देव के रहने वाले हैं। उन्होंने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

तनाव में थे दरोगा

इस घटना के बाद से हवाई अड्डा इलाके में सनसनी फैल गई है। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि रश्मि रंजन ने इस तरह से अपनी जिदंगी खत्म करने की कोशिश की। इस पूरे मामले पर सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दरोगा रश्मि रंजन के परिवार से पता चला कि वह पिछले 10 दिन से तनाव में चल रहा था, सभी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी

विज्ञापन

बता दें कि, मंगलवार की सुबह बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 21वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को उसके फ्लैट से खाली बीयर की कैन और 20-25 सिगरेट के बट्स बरामद हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि आत्महत्या से पहले इंजीनियर ने बीयर और सिगरेट पी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ