20-25 स‍िगरेट..खूब बीयर पी, फ‍िर सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर ने 21वीं मंज‍िल से लगा दी छलांग

Bengaluru Software Engineer Commit Suicide: इंजीन‍ियर के पिता ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान था।

image (54)
विज्ञापन
Advertisment

काफी परेशान था इंजीन‍ियर

सारंग के पिता श्रीकांत ने बताया कि वह लोग जीवन बीमा नगर में रहते हैं, कुछ महीनों पहले ही उनके बेटे सारंग ने काम के सिलसिले में अपने ऑफिस के पास यह अपार्टमेंट लिया। उन्होंने यह भी बताया कि सारंग पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहा था और 2 महीनों से काम भी नहीं कर रहा था।

आत्महत्या से पहले पी 20-25 स‍िगरेट और बीयर 

वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि उन्हें सारंग के फ्लैट और मोबाइल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट या मैसेज नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, सारंग फ्लैट में अकेला रहता था। आत्महत्या से सारंग ने खूब सारी बीयर और 20-25 सिगरेट पी होगी। पुलिस को सारंग के फ्लैट से काफी सारे सिगरेट के बट्स और बीयर की खाली कैन मिली है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगलवार सुबह 8.30 के आसपास खुदकुशी की है। घटना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सारंग को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि बिल्डिंग से गिरने के तुरंत बाद ही सारंग ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ