Bihar Poster Controversy News : नए साल पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर एक पोस्टर लगाए गए हैं, जिसे लेकर बिहार में बवाल मचा हुआ है। इस पोस्टर में ऐसे क्या लिखा गया है? जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी हमलावर हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक ने यह पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी और स्कूल का मतलब जीवन में प्रकाश का मार्ग होता है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियां लगातार बयानबाजी कर रही हैं। बिहार में कुछ दिन पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर अटकलों और अफवाहों का बाजार गरम था, जिस पर नीतीश कुमार ने विराम लगाते हुए पार्टी की कमान संभाल ली। इसके बाद आरजेडी के पोस्टर को लेकर एनडीए को हमला करने का मौका मिल गया है।
यह भी पढ़ें : Bihar Video Viral: मां की ममता के सामने हारी मौत
क्या है पोस्टर विवाद
पटना में लालू के घर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली शिक्षिका हैं। साथ ही सावित्रीबाई फुले के विचार के तहत मंदिर पर टिप्पणी की गई है। पोस्टर में भीम राव अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, जगदेव प्रसाद, लालू यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव की तस्वीरें भी लगी हैं। बताया जा रहा है कि आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने इस पोस्टर को लगाया है। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
बीजेपी ने साधा निशाना
भाजपा के सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी के पोस्टर को लेकर इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग लगातार सनातन और हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। इन लोगों के पास ईसाई या मुस्लिम धर्म के बारे में कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं है। जब देशवासी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी में लगे हैं तब ये लोग उस मंदिर को गुलामी का प्रतीक कह रहे हैं, जोकि गलत है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
42 mins agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines