Bihar Video Viral: मां की ममता के सामने हारी मौत, मां और 2 बच्चों के ऊपर से निकल गई ट्रेन, तीनों सेफ

Bihar Railway Station Viral Video: बिहार में रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे महिला और उसके 2 बच्चों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, लेकिन…

image (34)

Bihar Railway Station Viral Video:  कहते हैं कि मां की ममता मौत पर भी भारी पड़ जाती है और यह कहावत सच होती देखी भी गई। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई मां के साहस की तारीफ कर रहा है। शनिवार को एक परिवार बिहार स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही ट्रेन आई तो चढ़ते वक्त महिला और उसके 2 बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गये। यह मंजर देख हर किसी की रूह कांप गई। भगवान का चमत्कार देखिए, ट्रेन उन तीनों के ऊपर से निकल गई और वे तीनों बच गये। महिला और बच्चों को सुरक्षित देख पति की आंखें नम हो गईं। इसी हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिहार स्टेशन पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति और बच्चों के साथ बिहार से दिल्ली जा रही थी। वे सभी विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बेगुसराय रेलवे स्टेशन पर गए थे। सभी यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन आते ही उसमें चढ़ने के लिए हड़बड़ाहट मच गई। सभी एक- दूसरे को धक्का देकर चढ़ने लगे। इसी बीच महिला का पति ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन महिला अपने बच्चों सहित ट्रैक पर गिर गई। आस-पास के लोग जब तक उसे बचाने के लिए पहुंचते, तब तक गार्ड हरी झंडी दिखा चुका था। ट्रेन चलने लगी थी।

महिला और बच्चे बिल्कुल सुरक्षित

ट्रेन चलती देखकर महिला पटरियों पर बैठ गई और अपने पूरे शरीर से बच्चों को ढक लिया। पत्नी और बच्चों को न पाकर पति भी चलती ट्रेन से कूद गया था। कुछ सेकेंड बाद ट्रेन गुजर गई। ट्रेन के निकलते ही लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े। पटरियों से तीनों को निकाला गया। भगवान का चमत्कार था कि तीनों बिल्कुल सुरक्षित हैं। किसी को एक भी खरोंच नहीं आई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ