Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर पिछले काफी समय से बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा जारी है। सीएम आवास स्थित होली मिलन समारोह में उनकी सक्रिय भागीदारी के बाद से ही इन चर्चाओं को और ज्यादा बल मिला है।
होली समारोह में पिता के साथ आए नजर
शनिवार को निशांत कुमार पिता सीएम नीतीश कुमार के साथ होली मिलन समारोह में नजर आए। उन्होंने इस दौरान जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं से काफी समय तक बातचीत भी की। इससे पहले उन्हें इतना सक्रिय कभी नहीं देखा गया। इन अटकलों को तब बल ज्यादा मिला जब पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर निशांत के पार्टी में स्वागत के पोस्टर लगाए गए। जिस पर लिखा था ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत बहुत-बहुत धन्यवाद’।
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया ये दावा
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि निशांत ने राजनीति में उतरने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट की मानें तो होली पर पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने राजनीति में उतरने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। अब इस पर अंतिम फैसला सीएम और पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार को करना है। इधर निशांत के राजनीति में उतरने को लेकर आरजेडी नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव लगातार बयान दे रहे हैं।
तेजस्वी ने फिर दिया बयान
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू के भीतर कुछ नेता आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित हैं। वे निशांत को राजनीति में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि निशांत के राजनीति में आने से जेडीयू अपनी पुरानी ताकत फिर से हासिल कर सकती है। जोकि बीजेपी और अन्य दलों को पसंद नहीं आए। तेजस्वी ने कहा कि निशांत हो या कोई और राजनीति में आना या न आना किसी का व्यक्तिगत फैसला हो सकता है। मेरे माता-पिता ने मुझे कभी राजनीति में आने के लिए नहीं कहा। मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों की भावनाओं के आधार पर फैसला किया।
ये भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करते दिखे मंत्री और विधायक
परिवारवाद को काउंटर करने के लिए दे रहे बयान
बिहार की राजनीति को वर्षों से कवर कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अकु श्रीवास्तव ने बताया कि तेजस्वी यादव बार-बार निशांत कुमार पर बयान देकर उन पर दबाव बना रहे हैं। ताकि वे पाॅलिटिक्स जाॅइन करें। ताकि सीएम के परिवारवाद के हमले को आसानी से काउंटर किया जा सके। हर बाप की तरह सीएम नीतीश भी चाहते हैं कि वे सक्रिय पाॅलिटिक्स में आएं। इसको लेकर उनकी बीजेपी से सहमति भी बन चुकी है लेकिन माध्यम क्या होगा? यह एक बड़ा सवाल है।
नीतीश-बीजेपी में बन चुकी सहमति
अकु श्रीवास्तव ने कहा कि अगर वे विधानसभा से चुनकर आते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि कोई कुर्मी बाहुल्य सीट मिले। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें विधान परिषद के जरिए सक्रिय राजनीति में लाया जा सकता है। हालांकि वे मंत्री बनेंगे या पार्टी में कोई पद संभालेंगे ऐसी संभावना कम है। ऐसा स्वयं नीतीश कुमार भी नहीं चाहते हैं। जहां तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी याद की बात है वे इसे मुद्दे को छेड़कर उनके खिलाफ लग रहे परिवारवाद के आरोपों की धार को कुंद करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः होली में JDU के रंग में रंगे सीएम नीतीश के बेटे, क्या निशांत कुमार की राजनीति में हो गई एंट्री?
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
18 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
18 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
20 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
21 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines