Bihar Dhan Kharid Update: 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट; 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे

Bihar Dhan Kharid Update: बिहार में उत्तर बिहार से 1 नवंबर और दक्षिण बिहार से 15 नवंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी. जानिए MSP रेट क‍ितना तय क‍िया गया है और esahkari.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर कैसे अपनी फसल सरकार को बेच सकते हैं.

Bihar Dhan Kharid 2026-27 Dates, MSP Rate, esahkari portal registration and Chatra disease control tips in Hindi.

बिहार में धान खरीद की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. किसानों के खाते में 48 घंटे में 2461 रुपये के भाव के ह‍िसाब से पैसे ट्रांसफर कर द‍िए जाएंगे. (फोटो- ANI)

बिहार के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने इस साल धान की सरकारी खरीद (Paddy Procurement) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही किसानों को उनकी फसल का उचित दाम देने और महज 48 घंटे के भीतर भुगतान करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. हालांकि, दूसरी तरफ धान की फसलों पर लग रहे कीटों और रोगों ने किसानों की चिंता थोड़ी जरूर बढ़ा दी है.

विज्ञापन

कब से शुरू होगी धान की खरीद?

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव की हाई-लेवल समीक्षा बैठक के बाद धान खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार उत्तर बिहार में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी. वहीं दक्षिण बिहार में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी.

विज्ञापन

किसानों को मिलेगा कितना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)?
सरकार ने इस साल धान के जो दाम तय किए हैं, वे इस प्रकार हैं:

सामान्य धान (Common Paddy): 2,441 रुपये प्रति क्विंटल.
ग्रेड-ए धान (Grade-A Paddy): 2,461 रुपये प्रति क्विंटल.

विज्ञापन

सबसे अच्छी बात यह है कि धान बेचने के बाद किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे.

आवेदन के लिए एग्री स्टैक आईडी है जरूरी
इस बार धान खरीद की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए सरकार ने एग्री स्टैक (Agri Stack) के डेटा का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. जो भी किसान धान बेचना चाहते हैं, वे समय रहते अपनी एग्री स्टैक आईडी (Agri Stack ID) जरूर बनवा लें.

विज्ञापन

इसके लिए आप पैक्स (PACS) या व्यापार मंडल के अध्यक्षों और प्रबंधकों से भी मदद ले सकते हैं. धान बेचने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट esahkari.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

एक तरफ जहां धान बेचने की तारीखें आ गई हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम की बेरुखी और कीटों के हमले ने किसानों की नींद उड़ा दी है. कम बारिश के बाद अब खेतों में भूरा मधुआ कीट और चतरा रोग का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. इस बीमारी में कीट धान के तनों और पत्तियों का रस चूस लेते हैं, जिससे पत्ते झुलसने लगते हैं, पौधे पीले पड़ जाते हैं और उनकी ग्रोथ रुक जाती है. किसानों का कहना है कि कीटनाशक छिड़कने के बाद भी असर सीमित दिख रहा है, जिससे 50 से 60 प्रतिशत तक पैदावार घटने का खतरा पैदा हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ