बिहार विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करते दिखे मंत्री और विधायक

बिहार विधानसभा में हंगामे से माहौल गरम हो गया है। हाथों में पोस्टर लिए नेता नारेबाजी करते नजर आए। मंत्री अशोक चौधरी ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

Bihar Vidhan Sabha protest

Bihar Vidhan Sabha protest

Bihar News: बिहार विधानसभा में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। हाथों में पोस्टर लिए नेता विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। विपक्ष के हंगामे पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया और बढ़ते क्राइम को लेकर विरोध करते हुए अपराधियों को पकड़ उन पर कार्रवाई करने की बात कही।

विपक्ष को सिर्फ इस्तीफे की मांग रहती है

मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को सिर्फ मुख्यमंत्री के इस्तीफे के अलावा और कोई मांग ही नहीं होती है। उन लोगों को अपना समय याद नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमारे समय में हम मानते हैं कि घटनाएं हुई हैं। होली के समय में पुलिस के साथ कुछ घटनाएं हुई हैं जिस पर सरकार सख्त है। जो लोग इस घटना में शामिल हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

जो लोग हल्ला कर रहे हैं उन्हें अपना समय याद नहीं

मंत्री ने विपक्ष पर सीधा वार करते हुए कहा कि हमारे समय में हुई घटनाओं पर जो लोग हल्ला मचा रहे हैं वो अपना समय भूल गए हैं। नीतीश कुमार के समय में किसी भी अपराधी को कोई संरक्षण प्राप्त नहीं है। लेकिन उनके समय में स्टेट स्पॉन्सर्ड क्राइम होता था। फिर चाहे वो हत्या हो, या रंगदारी हो या अपहरण हो। हमारे समय में ऐसी कोई घटना का इनके पास कोई प्रमाण हो तो दें।

बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज दसवे दिन बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के द्वारा विधानसभा पोर्टिको के बाहर जबरदस्त हंगामा किया गया। राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है। लोन ऑर्डर पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुके हैं। उन्होंने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि अब यहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए, नीतीश कुमार इस्तीफा दे देना चाहिए। बेंगलुरु में गोपालगंज के तीन युवकों की हत्या पर रणविजय साहू ने कहा कि बिहार के लोगों को हत्या की गई ये बहुत ही दुखद घटना है सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।

हत्या मामले में खुद मुख्यमंत्री कर रहे मामले की मॉनिटरिंग

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि होली से पहले और होली पर बिहार में कई हत्याएं और आपराधिक घटनाओं के मामले सामने आए हैं, उन मामलों की जांच चल रही है। आरोप सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। श्रवण कुमार ने कहा कि पूरे मामले की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कर रहे हैं और पूरे मामले में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। निशांत के राजनीति में आने पर श्रवण कुमार ने कहा कि क्या होली खेलने अपराध है लोग अपने पिता के साथ होली नहीं खेलेंगे? उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है यह सामाजिक चीज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ