तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर, दिवाली से पहले चमक जाएंगे पूजा के बर्तन

How To Make Pitambri Powder: पीतांबरी पाउडर से धातु के बर्तनों की अच्छी सफाई हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही पीतांबरी पाउडर तैयार किया जा सकता है. इस पाउडर को बनाना भी बेहद आसान है.

Pitambari Powder At Home

पीतल के बर्तन को चमकाने के लिए कौन सा केमिकल अच्छा है? Image Credits - AI

Pitambri Powder At Home: घर में पूजा के बर्तन अक्सर ही काले पड़ने लगते हैं. ये बर्तन ज्यादातर तांबे, पीतल या एलुमिनियम धातु के होते हैं. इन बर्तनों को आम साबुन से घिसते रहने पर भी ये जल्दी साफ नहीं होते हैं. ऐसे में इनकी सफाई पीतांबरी पाउडर से की जा सकती है. तांबे के कलश से लेकर पीतल की थाली तक को पीतांबरी पाउडर चुटकियों में चमका सकता है. अगर आप पीतांबरी पाउडर नहीं खरीदना चाहते हैं तो घर पर ही इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए घर में कैसे बनाएं तांबे-पीतल को साफ (Copper Brass Cleaning) करने वाला पीतांबरी पाउडर.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीतांबरी पाउडर क्या होता है

पीतांबरी पाउडर धातु की सफाई करने वाला पाउडर है जिससे तांबा, पीतल, एलुमिनियम, लोहा, सिल्वर और स्टील साफ किया जा सकता है. बाजार में मिलने वाले पीतांबरी पाउडर को डोलोमाइट पाउडर, इमली के एसेंस, चंदन और केवड़ा वगैरह से बनाया जाता है. इसी पाउडर को आप घर पर घर की ही साधारण चीजों से तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं घर पर पीतांबरी पाउडर

विज्ञापन

घर पर ही पीतांबरी पाउडर बनाने लिए आपको एक कप गेंहू का आटा, एक चम्मच साइट्रिक एसिड, एक चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग पाउडर और एक बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर चाहिए होगा. इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर घुमा लें जिससे अच्छा महीन पाउडर तैयार हो जाए. इस पाउडर को आप बनाकर किसी डिब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं और जब चाहे तब इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें पीतांबरी पाउडर से सफाई

विज्ञापन

पीताबंरी पाउडर से तांबे और खासतौर से पीतके बर्तन साफ करने के लिए इसे बर्तन पर हल्के पानी के साथ लगाएं और स्पॉन्ज की मदद से बर्तन को घिसें. बर्तन पर जमी टार्निश, गंदगी और कालापन हटने लगता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
  • पीतांबरी से बर्तन साफ करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि पीतांबरी पाउडर से बर्तन को घिसने के बाद ढेर सारे पानी से बर्तन को धोना जरूरी होता है, ऐसा ना करने पर यह पाउडर बर्तन पर ही जमा रह सकता है.
  • अगर खाना खाने के बर्तनों को पीतांबरी पाउडर से साफ किया जा रहा है तो यह पाउडर बर्तन पर चिपका रह सकता है जिससे खाने का टेस्ट बदल सकता है.
  • पीतांबरी पाउडर से नॉन-स्टिक बर्तनों को साफ करने में सावधानी बरतें. यह पाउडर बर्तनों की नॉन-स्टिक लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है.

यह भी पढ़ें – नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ