IND vs NZ 1st T20I Today Cricket Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. पहले टी20 में दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हुई थी, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
India vs New Zealand 1st T20I: कब और कहां देखें लाइव?
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports) पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, भारतीय फैंस सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
India vs NZ 1st T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ 1st T20I: पिच और मौसम का मिजाज
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा. यहां अच्छी उछाल देखने को मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
वहीं, मौसम की बात करें तो इस मुकाबले के दौरान क्राइस्टचर्च का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में बारिश की आसार नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
India vs New Zealand T20I: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 31 टी20I मुकाबलों में से भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. बता दें कि, भारत पिछले 7 सालों से न्यूजीलैंड की धरती पर कोई टी20I मैच नहीं हारा है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…