'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे लादेन...', भारत ने UN की रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति

‘दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे लादेन…’, भारत ने UN की रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति

Dawood Ibrahim | Osama bin Laden | Pakistan India

ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला कराया था. Credit: FBI/ANI

संयुक्त राष्ट्र (UN) के आतंकवाद रोधी और मानवाधिकार मामलों के स्पेशल रैपोर्टियर बेन सॉल की जुलाई 2026 में पेश की गई रिपोर्ट पर भारत ने आपत्ति जताई है और जवाब मांगा है. रिपोर्ट में कहा गया था कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाऊद इब्राहिम भी मोस्ट वांटेड टेररिस्ट में से एक है और वह भारत में रहता है. इस रिपोर्ट पर भारत ने आपत्ति जताई है और स्पेशल रैपोर्टियर को रिपोर्ट की गंभीर तथ्यात्मक गलतियों के बारे में बताया है. भारत का कहना है कि आतंकी दाऊद इब्राहिम को लेकर तथ्यात्मक गलती वैश्विक संस्था की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकता है. स्पेशल रैपोर्टियर्स को UN की तरफ से सैलरी नहीं मिलती है, इसलिए उम्मीद है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रभाव में आकर काम नहीं करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में आतंकियों की लिस्ट में डला था दाऊद का नाम

संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी के अनुसार, दाऊद इब्राहिम को साल 2003 में आतंकियों की सूची में शामिल किया गया था, लेकिन वह 2003 से पहले ही भारत से भाग गया था. अल-कायदा और ओसामा बिन लादेन से कनेक्शन के कारण मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में डाला गया था. पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है और वह अलकायदा जैसे संगठनों के जरिए भारत में आतंकवाद फैला रहा है. इसलिए दाऊद इब्राहिम आज भी भारत में वांटेड अपराधी है. वह पाकिस्तान में ही रह रहा है, जहां लादेन रहता था और जहां उसे मारा गया था. लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में छिपा हुआ था, जहां पाकिस्तान की सेना का बहुत बड़ा और मेन कैंप भी है.

दाऊद के बारे में जानकारी नहीं देते पाकिस्तानी अधिकारी

रघु पुरी के अनुसार, कई आतंकियों को भारत सरकार ने वांटेड घोषित किया हुआ है. इनमें 26/11 मुंबई आतंकी हमला करने वाले आतंकी भी शामिल हैं. पिछले कई साल से यह आतंकी पाकिस्तान में रह रहे हैं और भारत कई बार पाकिस्तानी अधिकारियों से उनके बारे में जानकारी मांग चुका है, लेकिन पाकिस्तान हर बार दिखावटी कार्रवाई करता है. 1993 से ही दाऊद इब्राहिम भारत में हुए आतंकी हमलों का मोस्ट वांटेड है. आज तक भारतीय पुलिस इसकी तलाश कर रही है और इसका सुराग देने वालों को लिए इनाम की घोषणा भी की हुई है. जब तक भारत इस आतंकी को पकड़ नहीं लेता, तब तक वह मोस्ट वांटेड रहेगा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी, जिसकी जड़ें पाकिस्तान में हैं.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं और रहेंगे

रघु पुरी के अनुसार, भारत हमेशा से पूरी दुनिया को पाकिस्तान, आतंकवाद और आतंकियों के बारे में आगाह करता रहा है और करता रहेगा. पाकिस्तान अकसर संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ बयान देकर कोरा प्रचार करता रहता है. भारत भी पाकिस्तान के बयानों को खारिज करता रहा है और करता रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है और पूरी दुनिया यह जानती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं, हमेशा से रहे हैं और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान को यह बात समझ लेनी चाहिए और दोनों राज्यों पर अपना हक जमाने का प्रयास छोड़ देना चाहिए, इसी में फायदा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ