होली में JDU के रंग में रंगे सीएम नीतीश के बेटे, क्या निशांत कुमार की राजनीति में हो गई एंट्री?

Bihar News : बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री होने की हलचल तेज है। निशांत कुमार ने पहली बाहर सीएम आवास में हुए होली मिलन समारोह में शिरकत की और जेडीयू के नेताओं के साथ होली खेली।

Nitish Kumar

क्या बिहार राजनीति में सक्रिय हो गए सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार।

अमिताभ कुमार ओझा, पटना

Bihar News : बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। 9 साल के बाद सीएम आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जेडीयू के सभी बड़े नेता शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार जदयू नेताओं से मिले और उनके साथ सार्वजनिक रूप से होली खेली।

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री करने के पहले से कयास लगाए जा रहे हैं। वे होली के दिन जेडीयू के रंग में रंग गए। निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड के नेताओं से गले मिले और उनके साथ जमकर होली खेली। इसके बाद निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं और तेज हो गईं और यह संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही जदयू में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

पटना में लगे निशांत कुमार के स्वागत के पोस्टर

राजधानी पटना में निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने के पोस्टर भी लगाए गए। जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा था कि बिहार की जनता करे पुकार, निशांत का राजनीति में है स्वागत। इन पोस्टरों ने राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज कर दी कि क्या निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले हैं। एक अन्य पोस्टर में उन्हें होली और रमजान की शुभकामनाएं दी गई थीं और पार्टी में शामिल होने की अपील की गई थी।

निशांत की इच्छा- पिता फिर बनें सीएम

हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अभी तक राजनीति में सक्रिय होने का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनकी इच्छा है कि उनके पिता नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनें। पहले ही उन्होंने एनडीए से भी अपील की थी कि नीतीश कुमार को सीएम पद का चेहरा घोषित किया जाए। आपको बता दें कि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ