हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अश्लील गाने बजाए तो एक साल जेल! बिहार पुलिस का बड़ा ऐलान, वीडियो जारी कर दी वॉर्निंग

बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। बिहार पुलिस ने वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। सार्वजनिक जगहों पर अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

Bihar Police Ban Obscene Songs: बिहार में बढ़ता अपराध पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है। इसे लेकर न सिर्फ बिहार सरकार बल्कि पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस ने एक नई मुहिम छेड़ दी है। पुलिस ने अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं अब वीडियो जारी करते हुए बिहार पुलिस इसकी जानकारी दी है।

कहां होगी शिकायत?

बिहार पुलिस ने बीती रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के अनुसार अगर सार्वजिक जगहों, सड़कों और ट्रैफिक में कोई भी अश्लील गाने बजाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। लोग इन अश्लील गानों की शिकायत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में कर सकते हैं। वहीं एक्शन के दौरान शिकायतकर्ता का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 2150 करोड़ खर्च, इतने करोड़ का दिया टैक्स, राम मंदिर ने भरा देश का खजाना!

विज्ञापन

बिहार पुलिस का वीडियो संदेश

बिहार पुलिस के इस वीडियो में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा लोगों को जानकारी देती नजर आ रही हैं। नीतू चंद्रा कहती हैं कि अगर आप किसी भी सार्वजनिक जगहों पर, बस या ऑटो रिक्शे में अश्लील भोजपुरी, मगही, मैथिली, हिन्दी समेत अन्य भाषाओं के गाने बजते सुनें, तो अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। धारा 296 और 79 के अंतर्गत आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा और 1 साल की जेल भी हो सकती है। शिकायत करने वाली की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। यह महत्वपूर्ण कदम बिहार सरकार और बिहार पुलिस ने तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

क्या है वजह?

बिहार पुलिस के इस एक्शन की वजह बताते हुए नीतू कहती हैं कि अश्लील गानों का महिलाओं की सुरक्षा और छोटे बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आइए हम अपने सम्मान और समाज की सुरक्षा के लिए यह कदम साथ में उठाते हैं। बिहार पुलिस का अनुरोध है कि आप सभी अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में हमारी मदद करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बिहार की खुशबू का वीडियो देख केंद्रीय मंत्री ने मिलाया DM को फोन, जानें क्यों जिले मची हलचल?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola