Bihar Monkey Pushed 10th Class Student: बिहार के सीवान से एक दुखद और बेहद हैरान मामला सामने आया है। यहां कक्षा 10वीं की एक छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गई है, लेकिन इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि एक बंदर ने लड़की को छत से धक्का दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लड़की के परिवार वालों ने इस मामले में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है।
छत पर धूप में पढ़ाई कर रही थी छात्रा
यह घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मगहर गांव की है। मृतक की पहचान प्रिया कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दसवीं में पढ़ने वाली प्रिया कुमार शनिवार दोपहर को अपने घर की छत पर धूप सेंकते हुए पढ़ाई कर रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ।
आ गया बंदरों का झुंड
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब प्रिया कुमार अपने छत पर धूप में पढ़ाई कर रही थी, उसी समय छत पर बंदरों का एक झुंड आ गया। बंदरों का यह झुंड प्रिया कुमार को परेशान करने लगा। एक साथ इतने सारे बंदरों को देख प्रिया डर गई और उसका दिमाग सुन्न हो गया। इसकी वजह से वह भाग नहीं पाई। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हंगामा किया और बंदरों का ध्यान भटकाया। इस दौरान प्रिया हिम्मत जुटाकर सीढ़ियों की ओर भागी। उसी समय एक बंदर ने छलांग लगाई और उसे जोर से धक्का दिया। इससे प्रिया छत से नीचे गिर गई, उसके सिर के पिछले हिस्से समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। इस वजह से वह बेहोश हो गई।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हालांकि, प्रिया के परिवार वालों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गया, लेकिन यहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि प्रिया की मौत का कारण उसकी चोटें हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को मिलेगा पहला स्मार्ट विलेज, सीएम नीतीश करेंगे शुभारंभ
पोस्टमार्टम कराने से इनकार
भगवानपुर थाने के SHO सुजीत कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जब पुलिस को घटना के बारे में पता चला, तो घटनास्थल पर पूरी टीम पहुंची। परिवार के सदस्यों ने लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे कई चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने इस मामले में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
इलाके में बंदरों आतंक
ग्रामीणों ने बताया कि बंदर पिछले कुछ समय से इलाके में उत्पात मचा रहे थे और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण ही यह जानलेवा दुर्घटना हुई। कक्षा 10 की छात्रा प्रिया कुमारी अपनी आगामी मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
11 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
12 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
15 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines