बिहार में 40°C के पार पहुंचेगा पारा? 20 से ज्यादा जिलों में कितना तापमान, पढ़ें IMD का अपडेट

बिहार में आज भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, जिससे तेज धूप की वजह से ज्यादा गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। जानिए बीते दिन तापमान कितना रहा और आने वाले दिनों में कितना रहेगा?

Bihar Weather
विज्ञापन

देश में लगातार मौसम बदल रहा है। कहीं पर तापमान में कमी देखी जा रही है, तो कहीं पर बढ़ोतरी। बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसका असर तापमान में भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के मौसम का अपडेट दिया है। 26 मार्च को बिहार के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ ही रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी, जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

आज साफ रहेगा मौसम

बिहार में पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। इस धूप का असर 28 मार्च तक दिखेगा, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा अभी कहीं पर बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बीते दिन बिहार में अधिकतम तापमान बक्सर में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर में 35 (1), मोतिहारी में 35 (1), पुपारी में 33.6 (0.5), जिरादेई में 35.5 (1.2), मुजफ्फरपुर में 33.4 (1.6), मधुबनी में 36.7 (1.5), दरभंगा में 36 (2.3), सुपौल में 34.6 (2.2), मधेपुरा में 34 (1.4), फारबिसगंज में 33.4 (1.2), बक्सर में 37.7 (3.2), भोजपुर में 35 (1), वैशाली में 34.6(1.1), पूसा में 33.8 (1.3), नालंदा (राजगीर) में 33.7 (-0.1), अगवानपुर में 33.7 (2.2), खगड़िया में 37.3 (2.7), मुंगेर में 38.2 (-2.9), भागलपुर में 33.8 (2), पूर्णिया में 33.4 (1.1), कटिहार में 32.1(1), छपरा में 33.4 (0.6), डेहरी में 33.4 (-0.4), औरंगाबाद में 35.3 (1), पटना में 34.6 (1.2), गया में 34.8 (1.3), शेखपुरा में 36.2 (1.6) और बांका में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ