Bihar IPS Officers Transferred List : बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। क्राइम पर लगाम लगाने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला किया। राज्य में करीब 18 आईपीएस अधिकारी इधर-उधर किए गए, जिसमें पटना के एसएसपी भी शामिल हैं।
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार का ट्रांसफर कर उन्हें बीएमपी 1 का कमांडेड बनाया गया है, जबकि पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा पटना नए कप्तान बनाए गए। साथ ही चंद्रशेखर विद्यार्थी को पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक मिश्रा को समस्तीपुर से हटकर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पटना में तैनात किया गया है। सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिदेशक आधुनिकीकरण में भेजा गया है।
यह भी पढे़ं : बाबा साहेब के वायरल वीडियो से बिहार की राजनीति में आया भूचाल, लालू प्रसाद पर लगा ये आरोप
जहानाबाद के नए एसपी बने विनीत कुमार
मुजफ्फरपुर ग्रामीण के एसपी श्री विद्यासागर पुलिस अधीक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) पटना में तैनात किए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा विनीत कुमार को जहानाबाद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीएएमपी 1 पटना में तैनात प्रमोद कुमार यादव को अब एसपी अपराध अनुसंधान विभाग का दायित्व सौंपा गया है। मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जमुई के कप्तान बनाए गए। जहां जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर की जिम्मेदारी मिली तो वहीं जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद को बिहार अवर सेवा आयोग का जिम्मा सौंपा गया।
पटना में सभी एसपी का हुआ तबादला
साथ ही पटना में सभी एसपी का तबादला कर दिया गया है। जहां पटना पूर्वी के एसपी रामदास को पुलिस अधीक्षक से सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में तैनात किया गया है तो वहीं नगर एसपी स्वीटी शेरावत पूर्णिया की एसपी बनाई गईं। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना शरद आरएस को पुलिस अधीक्षक सुपौल बनाया गया है। पटना दानापुर के एसपी भानु प्रताप सिंह को नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बनाया गया है। आरा में तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परिचय कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बनाया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी ऑन सोन रोहतास कोटा किरण कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर नियुक्त किया गया और पटना में डीएसपी के रूप में तैनाश दीक्षा को एसपी सेंट्रल बनाया गया है।
यह भी पढे़ं : बिहार पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लॉन्च, अकेले पटना में 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 कुख्यात बदमाश
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines