बिहार को सुपर स्पेशिलिटी आई हॉस्पिटल की सौगात; किन लोगों का होगा मुफ्त इलाज, जानें

Super Specialty Eye Hospital In Bihar: पटना में सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के लिए राज्य सरकार ने शंकरा आई फाउंडेशन को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास 1.60 एकड़ जमीन एक रुपये की टोकन राशि पर सशर्त लीज पर देने की मंजूरी दी है।

Super Specialty Eye Hospital In Bihar

Super Specialty Eye Hospital In Bihar

विज्ञापन

Super Specialty Eye Hospital In Bihar: बिहार को सुपर स्पेशिलिटी आई हॉस्पिटल की सौगात मिली है। पटना के कंकड़बाग में आंख का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने सीएम सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के बीच समझौते पत्र पर साइन हुआ। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास इस अस्पताल के निर्माण और संचालन के संबंध में यह समझौता हुआ है।

पटना में सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के लिए राज्य सरकार ने शंकरा आई फाउंडेशन को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास 1.60 एकड़ जमीन एक रुपये की टोकन राशि पर सशर्त लीज पर देने की मंजूरी दी है। शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया आंख के इलाज के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अस्पताल है।

विज्ञापन

यह संस्था अपने खर्च पर इस जमीन पर अस्पताल का कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन करेगा। इसमें आंख के नॉर्मल इलाज के साथ-साथ कॉर्नियोप्लास्टी, रेटिना डिटैचमेंट और आंख के कैंसर जैसी बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। हेल्थ डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर पद्मश्री डॉ आरबी रमणी ने समझौता पत्र पर साइन कर एक दूसरे को कॉपी सौंपी।

राज्य कैबिनेट ने तीन दिसंबर को शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया को लीज पर जमीन देने पर अपनी मंजूरी दी थी। कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ ने तब बताया था कि यह जमीन बिहार राज्य आवास बोर्ड की है, जिसके लिए राज्य सरकार उसे 48 करोड़ का भुगतान करेगी। 99 साल की लीज पर शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया को जमीन सशर्त उपलब्ध कराई जाएगी।

किन लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

इस अस्पताल में 75% मरीजों का इलाज मुफ्त तथा 25% का चार्ज के साथ होगा। ढाई लाख रुपये हर साल से कम आय वाले परिवार इसमें फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट ले सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ