Bihar Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में अमोनिया गैस लीक; एक की मौत, 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Bihar Gas Leak, bihar news, hajipur news, ammonia gas leak, ammonia gas, raj fresh dairy
विज्ञापन

Bihar Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में अमोनिया गैस लीक होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बिहार के हाजीपुर में एक डेयरी में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया। विभाग के डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि हम गैस लीक होने के कारणों की जांच कर रहे हैं, स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन

और क्या बोले डीएसपी अशोक कुमार?

डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि हाजीपुर में राज फ्रेश डेयरी में एक अमोनियम सिलेंडर से गैस रिसाव की घटना हुई है। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अब तक, हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने कहा कि वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने से एक मजदूर की मौत हो गई और लगभग 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भर्ती किए गए मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ