Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

‘बिहार में जाति पर नहीं लड़ेंगे चुनाव’, क्या है केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की रणनीति?

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली से पटना तक हलचल मची हुई है। दिल्ली की कई केंद्रीय मंत्री रोज बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार में जाति व्यवस्था पर न्यूज 24 से खास बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Nov 4, 2025 14:29
Share :

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिहार दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने 3 विधानसभाओं में सभाएं की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने न्यूज24 से एक्सक्लुसिव बातचीत की। इस दौरान नितिन गडकरी से पूछा गया कि आपने हर विधानसभा में अपने काम की बात की यानी कि आपने परफॉर्मेंस एंड डिलीवरी की पॉलिटिक्स की बात की। लेकिन बिहार जाना जाता है, जातीय समीकरण के लिए। अगर जाति समीकरण फिट नहीं हुआ तो कोई चुनाव जीत नहीं सकता।

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गरीब गरीब होता है। गरीब को जात, पंथ, धर्म, भाषा नहीं होती और व्यक्ति उसके जाति से बड़ा नहीं होता। उसके गुणों से बड़ा होता है। गडकरी ने कहा कि मैंने यह कहा कि गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी को हटाना है। तो अच्छी सरकार चाहिए, काम करने वाली सरकार चाहिए। 10 साल में केवल हमारे ही डिपार्टमेंट में राष्ट्रीय महामार्ग में जो कार्य हुआ है उससे बिहार की जनता बहुत प्रभावित है। बड़े-बड़े 5 लाख करोड़ के हम रोड बना रहे हैं। करीब दो ढाई लाख करोड़ के रोड पूरे हुए हैं। कहा कि बिहार के लोगों के मन में एक नई उम्मीद जगाई है और उनके मन में यह पॉजिटिव विश्वास है कि हमारे तकदीर को अगर कोई बदल सकता है तो एनडीए बदल सकती है। इसलिए जो काम हमने किया है उसको देखकर हम लोगों को वोट मांग रहे हैं।

---विज्ञापन---

पूरी बात सुनने के लिए देखिए पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2025 02:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.