Bihar Election 2025: तेजस्वी का मतदाता सूची में नाम नहीं होने का दावा, आयोग से मिले महागठबंधन के नेता, मतदाता सूची में करेक्शन शुरू, लिस्ट से कटे थे 65 लाख नाम

Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चुनाव आयोग इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 1 सितंबर तक का समय सूची में सुधार के लिए रहेगा।

BeFunky-collage (11)

क्रेडिट- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Bihar Election LIVE 2025: नमस्कार, बिहार की राजनीति में आपका स्वागत है। बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 1 सितंबर तक का समय सूची में सुधार के लिए रहेगा। इसके लिए लोगों ने आवेदन शुरू कर दिया है।

इसके अलावा राजनीतिक दलों में हर दिन दिलचस्प उठापटक देखने को मिल रही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर 7 बैठकें हो चुकीं हैं लेकिन सभी दल मिलर किसी ठोस निर्णय नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन

आरजेडी के पूर्व नेता तेजप्रताप यादव जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं, इससे उनके नई पार्टी बनाने पर कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा एनडीए गठबंधन में सार्वजनिक रूप को कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। ओपी राजभर ने भी बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए वो एनडीए के साथ की भी उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
बिहार में बढ़ रहे अपराधों से नीतीश सरकार की मुश्किलें भी बढ़ रही है। विपक्ष को मौका मिलते ही उसे मुद्दे बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जनसुराज पार्टी के मुखिय प्रशांत किशोर भी बिहार में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ