हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पवन सिंह ने आरा विधान सभा से मांगी NDA की टिकट, उपेंद्र कुशवाह से करेंगे मुलाकात

Bihar Chunav 2025 Latest News LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयुक्त का दौरा सितंबर महीने के आखिर में प्रस्तावित है. आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राजय को 7 नई एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने वाले हैं.

विज्ञापन
Credit- News24GFX

Live Updates

23:01 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह मंगलवार सुबह उपेन्द्र कुशवाहा से करेंगे मुलाकात

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे उपेन्द्र कुशवाहा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे. पवन सिंह आरा से विधानसभा चुनाव NDA उम्मीदवार के रूप में लड़ना चाहते हैं.

20:54 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दुर्गा पूजा के अवसर पर की आरती

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आरती की.

19:51 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'आप भाजपा से क्या उम्मीद कर सकते हैं, पटना में VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी का बयान

पटना में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, 'आप भाजपा से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जो कहती है कि वे भगवान राम को लाए, जबकि भगवान राम हजारों सालों से हैं. त्योहारों आदि पर राजनीति करना ठीक नहीं है.' इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर कहा कि, 'यह समय पर हो जाएगा.'

14:22 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:तेजस्वी यादव पर मंत्री नितिन नवीन का पलटवार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. तेजस्वी यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का धृतराष्ट्र कहा था, मंत्री नितिन नवीन ने कड़ा प्रहार किया. नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने पिता के कामकाज पर बोलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तेजस्वी का जन्म भी नहीं हुआ था, तब उनके नाम पर ज़मीन खरीदी जा रही थी. मंत्री ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सबसे बड़ी पहचान जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन है, जबकि लालू प्रसाद यादव की राजनीति की यूएसपी ही भ्रष्टाचार रही है. नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार आज भी अपनी स्वच्छ छवि और राजनीतिक विरासत के लिए जाने जाते हैं.

13:10 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना मे लगे विवादित पोस्टर

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर. पोस्टर पर पीके को 'चारा चोर से भी बड़ा चोर प्रशांत किशोर, जनता से चंदा के नाम पर ठगा पैसा, 32 करोड़ में खरीदी जमीन' बताया गया है.

12:56 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में शुरू हुई अमृत एक्सप्रैस ट्रेनें

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: रेल मंत्री ने दिखाई तीन नई अमृत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी. बिहार में कुल 10 अमृत एक्सप्रेस ट्रेनों की हुई शुरुआत.

09:07 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार पहुंचा I Love Muhammad कैंपेन

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: यूपी का आई लव मोहम्मद मुद्दा सीधा बिहार पहुंच गया है. पटना में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी की .

08:29 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी-जेडीयू को लगेगा झटका- प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU आगामी विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पिछड़ जाएगी और उसका आंकड़ा 25 सीटों से भी नीचे रह सकता है. किशोर ने यह भी अनुमान जताया कि BJP को भी इस चुनाव में झटका लगेगा. वहीं, उन्होंने भविष्यवाणी की कि विपक्षी गठबंधन तीसरे पायदान पर सिमटकर रह जाएगा. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी जन सुराज सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले मैदान में उतरेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

07:59 (IST) 29 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना में दौड़ेगी मेट्रो

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पीएम मोदी आज पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी शुरुआत.

20:02 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग की टीम करेगी बिहार का दौरा

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 4 और 5 अक्टूबर 2025 को बिहार का दौरा करने का फैसला किया है. चुनाव आयोग का यह दौरा यह संकेत देता है कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है. माना जा रहा है कि 6 अक्टूबर के बाद राज्य में आचार संहिता लागू होने की पूरी संभावना है.

18:51 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में चलाया स्वदेशी अभियान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में घर-घर जाकर अभियान चलाया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और उपयोग करने का आग्रह किया.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'देश को एक नए ढांचे की जरूरत है. लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए. इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए.'

16:41 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा...राहुल गांधी ने यात्रा निकाली. यह यात्रा इसलिए निकाली गई क्योंकि चुनाव आयोग बिहार की मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटा रहा था. लालू एंड कंपनी, राहुल बाबा, चाहते हैं कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिले...'

14:51 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

बिहार में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई है. आज जब वे समस्तीपुर के सरायरंजन जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंऐ तो अचानक उनके काफिले के पास एक कार आ गई. पुलिसकर्मियों ने चिल्लाते हुए गाड़ी को साइड करवाया, फिर गृह मंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ.
14:18 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पूर्व BJP विधायक अनिल सिंह पर जानलेवा हमला

बिहार में हिसुआ से BJP के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात वाहन ओवरटेक करके उन तक पहुंचा और हाथापाई करने लगा. इस दौरान फरार होते समय आरोपी का मोबाइल भी मौके पर गिर गया. हमले में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए, वहीं पूर्व विधायक ने नारदीगंज थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना हिसुआ से पटना जाने के दौरान नारदीगंज बाईपास के पास देर रात हुई.

13:27 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मधुबनी को मिली 8300 करोड़ की सौगात

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेहरबान होते जा रहे हैं. वे लगातार बड़ी-बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देकर जनता को लुभाने की कोशिश में हैं. शनिवार को भी उन्होंने मधुबनी जिले को करीब 8300 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया.

13:05 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी और सह-प्रभारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए BJP ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया है. सीआर पाटिल को सह प्रवक्ता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 25 सितंबर को पत्र जारी करके नए पदाधिकारियों की तत्काल नियुक्ति का आदेश दिया है.

12:27 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खोले पत्ते

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बिहार दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने पत्ते खोले. उन्होंने ऐलान किया है कि वे प्रदेश की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे और गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाएंगे. उन्होंने बिहार के वोटरों से अपील की है कि वे मतदाताओं को गायों को बचाने के लिए वोट करना चाहिए. हमारी कोई पार्टी नहीं है, लेकिन किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे या स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे.

11:54 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेज प्रताप यादव ने किया नई पार्टी का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में अब तेज प्रताप यादव भी कूद गए हैं. उन्होंने ‘जनशक्ति जनता दल’ नामक पार्टी बना ली है और उसका चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ भी जारी किया है. तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर चुनाव चिह्न के साथ नई पार्टी का पोस्टर जारी किया.

11:11 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव के लिए BJP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है. राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी ने इसे रिलीज किया. गाने को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, गायक और बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है. करीब 3 मिनट के इस गाने में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दिखाया गया है.

10:11 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के साथ गठबंधन करने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन उन्हें राजद की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. कोई बात नहीं, ठीक है, वैसे भी एकतरफा मोहब्बत नहीं चलती.

09:27 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 30 सितंबर को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने अंतिम चरण में है और 30 सितंबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 24 जून 2025 को शुरू हुआ था और एक अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें से 65 लाख लोगों के नाम हटाए गए थे. वहीं इस लिस्ट पर खूब बवाल भी हुआ था. विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और BJP पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे.

08:50 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव आयोग का दौरा

भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में बिहार आ सकते हैं. इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और उसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है तो इससे पहले चुनाव कराकर परिणाम जारी करने की प्लानिंग है.

08:26 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अमित शाह ने BJP नेताओं को दिया जीत का मंत्र

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया. शाम को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार के चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में 12 राज्यों से आए 45 सांसदों और 45 विधायकों के साथ बैठक की. इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि शामिल रहे.

08:21 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार STET 2025 आवेदन के लिए आज आखिरी दिन

बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज है. योग्य उम्मीदवार (स्नातक/पीजी + बीएड/एमएड धारक) आधिकारिक वेबसाइट (secondary.biharboardonline.com) पर अप्लाई कर सकते हैं. परीक्षा की तिथि जल्द घोषित होगी. यह शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) के लिए महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती का Result जारी, यहां लें जानकारी

07:44 (IST) 27 Sept 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में आज अमित शाह की राजनीतिक बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के 2 दिवसीय दौरे पर हैं और आज दूसरे दिन वे प्रदेश के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में भाजपा (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में समस्तीपुर, मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय, खगड़िया सहित 8 जिलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों से जुड़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:बिहार चुनाव को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, 12 राज्यों के 45 सांसद और 45 विधायकों को मिला गुरुमंत्र

Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही हैं. चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनावी तैयारियों का जायजा लेने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार सितंबर के आखिर में बिहार दौरे पर आ सकते हैं. इस दौरान बिहार की वोटर लिस्ट और चुनाव की तारीखों पर चर्चा हो सकती है.

यह दौरा चुनावी तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए किया जाने वाला है. वहीं, यूपी में चल रहे ‘आई लव मोहम्मद’ कैंपेन की झलक भी बिहार में देखी गई है. आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना से 7 नई ट्रेनों की सौगात देंगे जिनमें 3 एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं.

आइए आज बिहार में होने वाले कार्यक्रमों और घटनाक्रमों से जुड़ी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola