बिहार में 16100 किसानों को मिली मदद, 91.91 करोड़ रुपये का मिला अनुदान

Bihar News: बिहार सरकार द्वारा किसानों की लगातार मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना अंतर्गत कुल 35000 निजी नलकूपों को लगाया जाना है। जिससे लगभग 175000 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

Bihar News Bihar, CM Nitish Kumar, Chief Minister Private Tubewell Scheme, बिहार सरकार, बिहार न्यूज

बिहार में मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का किसानों को मिल रहा लाभ

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार द्वारा किसानों की लगातार मदद की जा रही है। इसी क्रम में सात निश्चय-2 “हर खेत तक सिंचाई का पानी” की परिकल्पना को साकार करने के लिए लघु जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को निजी नलकूप अधिष्ठापन करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।

35000 नलकूप लगाए जाएंगे

इस योजना अंतर्गत कुल 35000 निजी नलकूपों को लगाया जाना है। जिससे लगभग 175000 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। योजना में अबतक 23397 किसानों ने बोरिंग गाड़कर अपना दावा ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है जिससे 116985 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता का सृजन किया गया है। जिनमें से 16100 कृषको को 91.91 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा चुका है।

विज्ञापन

किसानों को किया जा रहा जागरूक

बताया जा रहा है कि शेष प्राप्त दावों का स्थल जांच कर अनुदान का भुगतान किये जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। जिन किसानों ने अभी तक दावा प्रस्तुत नहीं किया है उनसे ऑनलाइन दावा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि योजना के लक्ष्य को तय समय पूरा किया जा सके।

इस वेबसाइट पर करें अपलोड

योजना अंतर्गत जिन किसानों के आवेदन स्वीकृत हो गये हैं, वे बोरिंग कर अनुदान के लिए mwrd.bihar.gov.in पर दावा अपलोड कर सकते है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ