बिहटा में पुलिस के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे लोग? जानिए पूरा मामला

बिहटा के परेव गांव में वाहन चेकिंग के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों पर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Bihar News

File Photo

(बैजू कुमार, पटना)

विज्ञापन

पटना दानापुर अनुमंडल के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव में शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान भारी बवाल हो गया। पुराने कोईलवर पुल के नीचे पुलिस द्वारा बाइक चेकिंग के दौरान कथित तौर पर पैसे मांगने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस के साथ तीखी बहस और हाथापाई की नौबत आ गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद से लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर उतरे लोग

घटना के बाद रविवार सुबह परेव गांव के पीतल व्यापारी सड़कों पर उतर आए। सड़कों पर उतरकर सभी ने पुलिस के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वे स्क्रैप लाकर पीतल का कारोबार करते हैं, लेकिन पुलिस आए दिन उन पर चोरी के माल का आरोप लगाकर अवैध वसूली करती है। व्यापारियों ने कहा कि पिछले 6 महीने से पुलिस उनको लगातार परेशान कर रही है, जिसकी वजह से उनका आक्रोश फूट पड़ा है।

विज्ञापन

5 लोगों को लिया हिरासत में

इस बवाल में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें राजेश कुमार, लवकुश कुमार समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। घायलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे कई लोगों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरे हंगामे के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें सन्नी, कारू, दीपक, ऋतिक और अंकित कुमार का नाम शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस की मनमानी नहीं रुकेगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ