बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल गर्म है। सभी पार्टियों के नेता चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचना शुरू हो गए हैं। हाल ही में कांग्रेस भी जोरों-शोरों से काम में जुट गई है। बीते दिनों में राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा की शुरुआत की। इसी बीच बिहार में दशरथ मांझी के बेटे फिर से चर्चा में आ गए हैं। उनसे जब न्यूज24 की टीम ने बात की, तो उन्होंने बताया कि वह इस चुनाव में लड़ने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से टिकट भी मांगा है। इस दौरान भागीरथ मांझी ने अपनी आर्थिक स्थिति पर भी बातचीत की है।
राहुल गांधी से मांगा टिकट
दशरथ मांझी के बेटे से जब पूछा गया कि आपका मन विधायक बनने नहीं करता? तो इस पर उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी से टिकट मांगा है। उन्होंने बताया कि मैं पटना में राहुल गांधी से मिला। जहां पर राहुल गांधी से चुनाव में टिकट पर बात की गई। दशरथ मांझी के बेटे ने कहा कि टिकट को लेकर राहुल गांधी ने बोला है कि वह इस पर विचार करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि आपकी आर्थिक स्थिति उतनी ठीक नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि जो चुनाव लड़ाएगा वही पैसा भी देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर वह इस चुनाव में उतरते हैं, तो लोग उनको वोट करेंगे।
राजनीति से सुधरेगी स्थिति
अपने पिता दशरथ मांझी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 22 साल में उन्होंने रास्ता बनाया। तब से अब तक हमारी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज तक हम घर नहीं बना पाए हैं। उनसे जब पूछा गया कि राजनीति में क्या पैसा कमाने के लिए आएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि अब जो भी करेंगे, कम से कम नाम तो रहेगा कि विधायक हैं। इसके अलावा, सब लोग अपने बारे में सोचते हैं।
नीतीश कुमार ने क्या किया?
दशरथ मांझी के बेटे से जब पूछा गया कि कांग्रेस में ही क्यों जाना है, जबकि नीतीश कुमार ने इतना काम कराया उनके पास क्यों नहीं गए? इस पर उन्होंने कहा कि अगर नीतीश सब बनाने वाले होते, तो हमारा घर नहीं बना देते क्या? हालांकि, उन्होंने इंदिरा आवास योजना का लाभ मिलने की बात करते हुए कहा कि उनको केवल 20 हजार रुपये मिले हैं, लेकिन पैसे में कौन सा घर बनता है? उन्होंने पीएम मोदी से मिलने की बात पर कहा कि हम राष्ट्रपति से मिले थे, तब उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करके विचार करते हैं। दो साल से वह विचार ही नहीं कर पाए हैं।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की जोड़ी, Bihar चुनाव में कहां खड़ी?
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines